रफ्तार का कहर: 10 महीने में 316 युवाओं की सड़क हादसों में मौत, सबसे ज्यादा लापरवाह 25-35 उम्र के लोग
बरेली में यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस महीनों में 316 युवा सड़क हादसों में अपनी जान गंवा ...और पढ़ें

बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर तीन सवार और मोबाइल से बात करते हुए जाते युवक। जागरण
HighLights
यातायात पुलिस ने दस माह का जारी किया आंकड़ा, अलग-अलग हादसों में युवाओं की संख्या अधिक
नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। जिस उम्र में कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी और आंखों में भविष्य के सपने होते हैं, उसी उम्र के युवा सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर बाइक पर बिना हेलमेट, कान में मोबाइल और तेज रफ्तार से दस माह में 316 युवा काल के गाल में समा गए। यातायात नियमों की लापरवाही में 25 से 35 वर्ष के युवा सबसे हैं और अपनी जिंदगी गंवा रहे।
स्थिति यह है कि जनवरी से अक्टूबर तक 25-30 वर्ष के 70 युवाओं की अलग-अलग सड़क हादसों में जान चली गई, जबकि 199 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

वहीं, 18 से 25 वर्ष के 28 लोगों की मौत हुई और 68 गंभीर घायल हुए। यानी जिस उम्र में युवाओं के कंधों पर परिवार और भविष्य की जिम्मेदारी होती है, उसी उम्र में सड़क हादसे उनकी जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं।
यातायात पुलिस की ओर से जिले में जनवरी से अक्टूबर तक हुए सड़क हादसों की जारी रिपोर्ट में युवा सबसे अधिक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे हैं।

दोपहिया वाहनों का अधिक इस्तेमाल, तेज रफ्तार, हेलमेट की अनदेखी, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना और गलत दिशा में बाइक दौड़ाना गंभीर परिणाम में बदल रहा।
विशेषकर कम उम्र के चालकों में यातायात नियमों के प्रति लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। जारी सड़क हादसों के आंकड़े युवाओं के लिए खतरे की घंटी हैं।

इन दस माह में 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 199 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 18 से 45 वर्ष के बीच के 153 लोगों की जान गई और 361 गंभीर घायल हुए।

आंकड़े बता रहे हैं कि सड़क पर युवाओं की जिंदगी सबसे ज्यादा जोखिम में है। 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में भी 66 लोगों की मौत हुई और 73 गंभीर घायल हुए। नाबालिग भी हादसों से अछूते नहीं हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के 15 लोगों की मौत हुई और 43 गंभीर रूप से घायल हुए।
जिंदगी अनमोल है। सड़क हादसों में युवाओं की बढ़ती संख्या बेहद चिंताजनक है। युवाओं को समझना होगा कि कुछ मिनट बचाने के लिए की गई लापरवाही पूरी जिंदगी छीन सकती है। तेज रफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाना, मोबाइल का इस्तेमाल और गलत दिशा में वाहन न बिल्कुल न दौड़ाएं। अभिभावक भी अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। पुलिस नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है।
- अकमल खान, एसपी यातायात
यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस के एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर, टूटा फोन और फटी चप्पल दिखाकर बोला- मैं तो दिहाड़ी मजदूर हूं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।