खुद को योगी सेना का अध्यक्ष बताती थी बुर्के में भागी महिला बंदी, सोशल मीडिया वाले पोस्ट अब हो रहे वायरल
बरेली जिला अस्पताल से पाक्सो की आरोपी महिला बंदी ममता देवी बुर्का पहनकर फरार हो गई। वह खुद को योगी ...और पढ़ें

HighLights
महिला बंदी ममता देवी बरेली अस्पताल से फरार हुई।
बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देकर भागी बंदी।
खुद को योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष बताती थी ममता।
जागरण संवाददाता, बरेली। जिला अस्पताल से फरार महिला बंदी ममता देवी के आसाम भागने की आशंका है क्योंकि उसके पति पप्पू वाल्मीकि के भी आसाम में होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
उधर, दूसरी ओर आरोपित फरार बंदी महिला खुद को योगी सेना का प्रदेश अध्यक्ष और नार्थ ईस्ट का इंचार्ज बताती थी। सोशल मीडिया पर उसने खुद को नेता दिखाते हुए कई पोस्ट भी किए हैं जो अब वायरल हो रहे हैं।
यह है पूरा मामला
इज्जतनगर के तुलाशेरपुर निवासी ममता और उसके बेटे शिवम को फरीदपुर पुलिस ने पाक्सो के मामले में दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। तब से दोनों जेल में बंद थे।
मामले में किशोरी के पिता ने ममता के पति पप्पू बाल्मीकि को भी आरोपित बनाया था मगर वह वांछित है। पुलिस ने ममता को केंद्रीय कारागार दो में रखा था।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को उसे पेशी पर जिला न्यायालय भेजा गया। कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक से ममता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान ममता बुधवार शाम करीब सात बजे शौचालय गई और वहां से ड्यूटी पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर शौचालय से बुर्का पहनकर फरार हो गई।
ड्यूटी पर लगी दो महिला कांस्टेबल निलंबित
मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी पर लगी दो महिला कांस्टेबल नूतन सिसौदिया और रिंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी बैठा दी। तभी से पुलिस ममता की तलाश में जुटी है। मगर अभी तक उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली।
पुलिस को आशंका है कि ममता आसाम भागी होगी क्योंकि उसके पति की अंतिम लोकेशन आसाम में मिली थी। इसी आंशका के चलते पुलिस ने सभी बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस ने ममता और उसके दोनों बेटों के विरुद्ध एक और प्राथमिकी लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीओ सिटी आशुतोष शिवम का कहना है कि ममता की तलाश में टीमें लगातार लगी हुई हैं। बस और रेलवे स्टेशन पर भी लगातार निगरानी कराई जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल से 'फिल्म स्टाइल' में फरार हुई महिला बंदी, बेटों ने बुर्के से रचा पूरा प्लान; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।