विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly Police : ट्रेनिंग के दौरान साथी के कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल के लगी, शरीर से हो गई आर-पार

Published: Thu, 08 Aug 2024 06:09 PM (IST)

जानकारी के लिए बता दें कि चांदमारी में पीएसी के जवानों का वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था। इसके बाद ...और पढ़ें

SSP बरेली ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना।
SSP बरेली ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना।

HighLights

  1. एसएसपी ने कहा- घटना की कराई जाएगी जांच
  2. फिलहाल घायल कॉन्सटेबल की हालत स्थिर

जासं, बरेली। आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल सोबरन पाल के दो गोलियां लग गईं। गोली उस वक्त लगी जब चांदमारी में प्रशिक्षण चल रहा था। उनके साथ मौजूद दूसरे साथी की कार्बाइन से अचानक गोली चली जिससे बगल में खड़े सोबरन पाल के एक गोली पेट में और दूसरी गोली सीने में लगी।

दोनों गोलियां बायें से दाएं होते हुए आर पार हो गई जिससे खलबली मच गई। सोबरन खून से लथपथ होकर गिर पड़े। तत्काल ही प्लाटून कमांडर अनुज पवार सोबरन को टीम संग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से उन्हें बारादरी के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी राहुल भाटी मैक्स अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सालाना फायरिंग ट्रेनिंग के दौरान हादसा 

चांदमारी में पीएसी के जवानों का वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था। इसके बाद फायरिंग प्रशिक्षण समाप्त हो गया था। वहीं 50 मीटर की अंतिम की कार्बाइन की फायरिंग बची थी वह भी हो गई थी इसके बाद सभी वापसी के लिए निकले। तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि सोबरन मूल रूप से कन्नौज के एका गागेमउ का निवासी है। वहीं घटना के बाद एसएसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। वहीं घायल को मालियों की पुलिया स्थित मैक्स लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

घायल का हाल जानने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि एक्सीडेंटल फायरिंग के दौरान कॉन्स्टेबल के पेट में दो गोलियां लगी हैं। फिलहाल अभी वह ठीक हैं बातचीत भी कर रहे है। इलाज उनका अच्छा हो इसके लिए डॉक्टरों से बात की है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे तब कोई एकशन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bareilly Police : बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात- महज 150 रुपये के लिए रिटायर दारोगा के बेटे की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।