विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 54 अपराधियों पर एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, घोषित हुआ ₹10.85 लाख का इनाम

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:43 PM (IST)

बरेली पुलिस ने 54 फरार अपराधियों पर कुल 10.85 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी अनुराग आर्य के ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपितों की फोटो

पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपितों की फोटो

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले के 54 अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। अब इन पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने 17 अपराधियों पर 25-25 हजार, 16 पर 20-20 हजार, 20 पर 15-15 हजार और एक पर 10 हजार का इनाम सहित कुल 10.85 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें कई हत्या, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित हैं।

एसएसपी ने सीबीगंज थाने में फैक्ट्री कर्मचारी संतोष की हत्या में शामिल रोहिताश, महेंद्र, सुभाषनगर में कैब संचालक की हत्या में शामिल आशीष गुर्जर, श्रवण यादव के अलावा अन्य मामले में अमीर खान उर्फ मारूती, विकास उर्फ गोलू, रजत, भोला, कैंट थाने के राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा, प्रेम कच्छू, अक्षय, आकाश, बारादरी थाने के अतुल, मकबूल, नवनीत, अजय और गौरव, मीरगंज के सलमान, फतेहगंज पूर्वी के शिवम उर्फ बनी, बृजेश, भोजीपुरा के शमशाद खां, लईक उर्फ कालिया पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

वहीं बारादरी थाने के आशू यादव, विमलेश, अर्जुन, मनमून उर्फ अखलाक, मीरगंज के शहादत, नईम, नन्हू उर्फ शहीद खां, साहिब, फरीदपुर के वसीम, तैय्यब उर्फ तोईयाब खां, याकूब खां, भुता के शाकिर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसके अलावा आंवला थाने के भूपेंद्र, बृजेश, जुबैर, ज्ञानदीप, मीरगंज के सत्तार, देवरनिया के अकबर, छविराम उर्फ छब्बा, इरफान, रिजवान मंसूरी, अबरार हुसैन, इकबाल, यासीन उर्फ यामीन, ताहिर खां, मो. उवैश, रविंद्र, सनी मौर्य, शाने आलम और क्योलड़िया के शकील उर्फ वाहिद और जुबैर पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं अलीगंज के भूपराम पर 10 हजार का इनाम किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली में वोटर लिस्ट से 40 हिंदुओं के काटे नाम, DM ने BLO नफीस अहमद को किया सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।