विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली के इस चौक की बदली तस्वीर: एक ही जगह दिखेंगी अवनी चतुर्वेदी और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाएं

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Wed, 18 Nov 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

बरेली के पटेल चौक पर 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान' की भावना को साकार करते हुए प्रतिमाओं का अनावरण ...और पढ़ें

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अवनी चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण करते महापौर डाॅ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और अन्य  जागरण

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अवनी चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण करते महापौर डाॅ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और अन्य जागरण

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के पटेल चौक पर अब सेना की वीरता, कृषि शक्ति और वैज्ञानिक उपलब्धियों की झलक एक साथ दिखेगी। नगर निगम ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ की भावना को साकार करते हुए विभिन्न प्रतिमाएं स्थापित की हैं। मंगलवार को महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने फीता काटकर प्रतिमाओं का अनावरण किया।

पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमाओं में भारतीय वायु सेना की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) की यात्रा करने वाले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 11.48.30 AM

इनके अलावा जवान और किसान की भूमिका को दर्शाती प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से देश की सुरक्षा, कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 11.48.04 AM

महापौर ने कहा कि, नगर निगम का उद्देश्य चौक का सुंदरीकरण करने के साथ ही इसे राष्ट्रीय गौरव और प्रेरणा के स्थल के रूप में विकसित करना है।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 11.48.03 AM

खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को इन प्रतिमाओं के माध्यम से देश की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में अलग-अलग क्षेत्रों की भूमिका से परिचित कराया जा सकेगा।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 11.48.17 AM

नगर आयुक्त ने कहा कि सेना के गौरव और किसानों के मेहनत और विज्ञानियों के उपलब्धियां युवाओं संग हर किसी में राष्ट्रप्रेम का संचार करेंगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, राजीव राठी, पार्षद हरिओम गौतम समेत अन्य अधिकारी व पार्षद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस के एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर, टूटा फोन और फटी चप्पल दिखाकर बोला- मैं तो दिहाड़ी मजदूर हूं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।