विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं स्क्वॉयड की टीमें

Published: Fri, 27 Mar 2026 02:42 PM (GMT+05:30)

बरेली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक संदिग्ध ईमेल के जरिए यह धमकी ...और पढ़ें

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मिली बम से उड़ने की धमकी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मिली बम से उड़ने की धमकी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर प्रेम नगर पुलिस डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉयडकी टीम लगातार जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कुछ भी संदेश नहीं मिला है।

पासपोर्ट कार्यालय की ऑफिशल मेल पर एक संदिग्ध मेल से मेल भेजा गया। यह मेल किसने भेजा इसकी जांच के लिए साइबर टीम जुटी हुई है।

मेल में लिखा गया था कि उनके कार्यालय को आज बम से उड़ाया जाएगा। तत्काल ही क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर तत्काल प्रेम नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया।

पासपोर्ट कार्यालय की पूरी बिल्डिंग में सर्च अभियान शुरू किया गया। इसके बाद आसपास के सभी दुकानों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

उधर दूसरी ओर जिस ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय के लिए मेल भेजा गया था। साइबर टीम उसकी जांच में भी जुटी हुई है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के होटल में 5 साल से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, रोज बुलाई जाती थी लड़कियां; होटल मालिक अब भी फरार