विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के होटल में 5 साल से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, रोज बुलाई जाती थी लड़कियां; होटल मालिक अब भी फरार

Published: Fri, 27 Mar 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद के बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में पांच साल से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुरादाबाद के होटल शेरे पंजाब में देह व्यापार का भंडाफोड़।

  2. पांच साल से चल रहा था यह अवैध धंधा, 14 गिरफ्तार।

  3. होटल मालिक सुरेंद्र सिंह पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर के बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में देह व्यापार कराने वाले होटल मालिक को पुलिस पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने तीन युवतियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि होटल स्वामी भाग गया था। यह देह व्यापार पिछले पांच साल से चल रहा था। रोजाना बाहर से लड़कियां बुलाई जाती थी।

अधिकांश दिनों ठिकाना शेर-ए-पंजाब होटल रहता था, लेकिन बीच-बीच में होटल बदल भी दिए जाते थे। इस गिरोह में कुछ और लोगों के शामिल होने अंदेशा था, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रयास करती हुई नजर नहीं आ रही है।

रविवार को देह व्यापार करने के लिए दिल्ली की दो और एक युवती गोरखपुर से बुलाई गई थी। युवतियों ने बताया था कि उन्हें होटल के मैनेजर राहुल गुप्ता ने संपर्क कर मुरादाबाद बुलाया था। इसके बाद जब पुलिस ने कमरों की तलाशी ली थी तो बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाइयां और अन्य सामग्री भी मिली थी।

इसके अलावा पुलिस ने 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि होटल स्वामी सुरेंद्र सिंह के नाम भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन पांच दिन बाद भी अभी तक पुलिस होटल स्वामी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं होटल मैनेजर राहुल पिछले पांच साल से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करा रहा था। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान होटल मालिक पकड़ में नहीं आया था। होटल मालिक की तलाश में पुलिस लगी है।

यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी फूंकने और कारतूस लूटने के आरोपियों को मिला था 'सियासी कवच', अब होगा इंसाफ!