मंत्री से पंगा पड़ा भारी! 'कल्पना की लीला' में फंसे पप्पू गिरधारी, गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे फिर रहे
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य से जुड़े विवाद के बाद पप्पू गिरधारी गिरफ्तारी के डर से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ...और पढ़ें

गिरधारी लाल साहू और कल्पना
HighLights
देहरादून की पुलिस के डर से कार से किया था फेसबुक लाइव
जागरण संवाददाता, बरेली। कल्पना की लीला में गिरधारी लाल साहू उर्फ (पप्पू गिरधारी) का दंगल हो गया है। पप्पू गिरधारी एक सप्ताह पहले दंगल के साथ पांच हजार महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ था, उसने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य की ओर से दर्ज प्राथमिकी के बाद दूरी बना ली है।
वह प्रति वर्ष रामलीला के दौरान आयोजित होने वाली बृज की होली कार्यक्रम में भी मंत्री के साथ शामिल होता था, पिछली बार भी शामिल हुआ था लेकिन इस बार रविवार को हुए कार्यक्रम में वह नजर नहीं आया, क्योंकि देहरादून पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
पुलिस गिरफ्तारी के डर की वजह से ही उसने तीन दिन पहले फेसबुक पर कार से आकर लाइव किया था। रेखा आर्य ने नौ सितंबर 2024 को बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि पप्पू गिरधारी की पूर्व मैनेजर कल्पना उनके नाम का दुरुपयोग कर रही।
आधार कार्ड आदि कागजों पर पति के तौर पर गिरधारी लाल साहू (पप्पू गिरधारी) का नाम दर्ज करा लिया है। वह धन उगाही करती है, बरेली स्थित आवास से रुपये व सोने की माला चोरी कर ली। वह अपनी कार पर लालबत्ती लगाकर घूमती है।
आरोपित मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली है, मगर कई वर्षों से बरेली में बस गई। मंत्री ने केस कराया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 19 जून को बहेड़ी थाने में जीएल साहू (गिरधारी लाल साहू) की ओर से कल्पना पर रंगदारी, धमकाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
20 जून को पुलिस ने कल्पना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को मंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर पप्पू गिरधारी व महिला की बातचीत के आडियो प्रसारित किए, उसमें भी इस प्रकरण का उल्लेख था।
बारादरी मामले में कल्पना पर लगी चार्जशीट
पुलिस के अनुसार, बहेड़ी में दर्ज केस में कल्पना को 29 सितंबर को जमानत मिल गई। इस मामले में कल्पना के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसके अलावा मंत्री रेखा आर्य की ओर से बारादरी थाने में दर्ज केस में भी जमानत मिल चुकी है।
कल्पना के जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी। इंस्पेक्टर बारादरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कल्पना के विरुद्ध एक महीने पहले चार्जशीट लगाई जा चुकी है। वहीं बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में चार्जशीट लगाई जा चुकी है।
जैन दंपत्ती हत्याकांड समेत 39 मामले, 18 में लगी चार्जशीट
पप्पू गिरधारी पर बरेली में हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, धमकाने आदि धाराओं में 39 मुकदमे दर्ज हो चुके। पहला मुकदमा 1990 में जैन दंपती हत्याकांड का दर्ज कराया गया था।
उसमें बारादरी थाना पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी। बरेली में अंतिम केस वर्ष 2008 में धोखाधड़ी का हुआ था। गुंडा एक्ट भी लगाया जा चुका। इनमें 18 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी। चार में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी। शेष में चालानी कार्रवाई हुई थी।
पप्पू गिरधारी का नाम इन मुकदमों के बाद भी सामने आया है लेकिन उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पीलीभीत बाइपास कांड में भी उसका नाम आया था। जोगीनवादा में फायरिंग मामले में भी उसके भतीजों का नाम आया था।
