विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाम से मिलेगी निजात, पीलीभीत रोड से नैनीताल रोड तक बनेगा नया संपर्क मार्ग; 45 किमी नई सड़कों का प्रस्ताव

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:08 PM (IST)

शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए बरेली में 45 किलोमीटर नए मार्गों का प्रस्ताव है, जिसमें पीलीभीत रोड से नैनीताल रोड तक एक नया संपर्क मार्ग शामिल है। यह पहल नगर निगम द्वारा कराए गए व्यापक गतिशीलता योजना (सीएमपी) सर्वेक्षण का हिस्सा है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. नगर निगम की ओर से कराए गए सर्वे में विशेषज्ञों ने नए मार्ग का दिया सुझाव

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने धीमी चाल से प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर में एक मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और सड़कों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए पीलीभीत रोड से नैनीताल रोड तक नया संपर्क मार्ग बनाया जाएगा।

नगर निगम की अगुआई में यातायात पुलिस, एनएचएआइ और अन्य विभागों के विशेषज्ञों की ओर से कराए गए व्यापक गतिशीलता योजना (सीएमपी) में इसे शहर के अधूरे सड़क संपर्कों को पूरा करने की अहम कड़ी माना गया है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीएमपी में विशेषज्ञों ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इसमें शहर में यातायात को अलग-अलग मार्गों पर वितरित करने के लिए जालीनुमा सड़क नेटवर्क विकसित करने की जरूरत बताई गई है।

इसके तहत 45 किलोमीटर नए मार्गों का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें पीलीभीत रोड और नैनीताल रोड को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी शामिल है। इसके अलावा बदायूं रोड से लाल फाटक रोड, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से मंधौवाड़ी मार्ग तक संपर्क और अन्य सड़क कड़ियों को भी योजना में शामिल किया गया है।

योजना में मास्टर प्लान-2031 के तहत प्रस्तावित 154 किलोमीटर सड़कें भी शामिल की गई हैं। इसी तरह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का 29 किलोमीटर बाईपास और अधूरे संपर्क पूरे करने के लिए 45 किलोमीटर मार्ग शामिल हैं।

कहा कि सीएमपी में विशेषज्ञों की ओर से खींचे गए खाके का अध्ययन किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर धरातल पर उतारने की पहल भी आरंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- 7 साल बाद जेल से बाहर आया बरेली का युवक, पैसे की कमी से अटकी थी जमानत; अनुच्छेद 21 ने दिलाई राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।