विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली से पकड़े जाएंगे 1000 बंदर, शाहजहांपुर-पीलीभीत के जंगलों में छोड़ने की तैयारी; 825 रुपये प्रति बंदर तय

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:36 PM (IST)

बरेली नगर निगम ने शहर से 1000 बंदरों को पकड़कर शाहजहांपुर-पीलीभीत के घने जंगलों में छोड़ने का अभियान शुरू किया ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जनवरी से बंद था बंदरों को पकड़ने का अभियान, अब फिर शुरू होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, बरेली। शहरवासियों को लंबे समय से आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने सोमवार को एक हजार बंदरों को पकड़ने का कार्यादेश जारी कर दिया। दावा किया जा रहा है कि बुधवार या गुरुवार से एजेंसी कार्य शुरू कर दी। इन बंदरों को पकड़कर पीलीभीत व शाहजहांपुर के सुरक्षित व घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।

नगर निगम क्षेत्र के सिविल लाइंस, शास्त्रीनगर, आलमगिरिगंज, कालीबाड़ी, ग्रीन पार्क समेत अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बंदरों को उत्पात है। बीते तीन वर्ष में कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं।

इसको लेकर आमजन के साथ नगर निगम बोर्ड में भी हंगामा हो चुका है। अब आमजन की समस्या को दूर करने को शासनादेश के बाद नगर निगम ने मथुरा की 'मैसर्स जावेद कांट्रैक्टर' को आधिकारिक रूप से कार्यादेश (वर्कआर्डर) जारी कर दिया है।

इसके तहत नगर निगम क्षेत्र से एक हजार बंदरों को पकड़कर पीलीभीत और शाहजहांपुर के सुरक्षित व घने जंगलों में छोड़ा जाएगा। पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह के अनुसार एजेंसी को प्रति बंदर को पकड़ने, सुरक्षित ले जाने और छोड़ने की दर 825 रुपये निर्धारित की गई है।

अनुबंध की शर्तों के अनुसार एजेंसी को आगामी तीन दिनों के भीतर अपनी विशेष टीम शहर में उतारकर इस अभियान को धरातल पर शुरू करना अनिवार्य किया गया है।

अभियान के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आइजीआरएस और डीसीसीसी पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण को कहा गया है। बंदरों को पकड़ते समय जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य किया गया है।

अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जोन-दो के गैराज प्रभारी को कैटिल कैचर वाहन मय चालक उपलब्ध कराने और कैटिल गैंग इंचार्ज को प्रतिदिन पकड़े जाने वाले बंदरों की गणना कर उसकी दैनिक रिपोर्ट देने को कहा गया है। बताया कि पूरे अभियान की महापौर और नगर आयुक्त की ओर से नियमित निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली में बदल गए सियासी समीकरण! BJP के राज्यसभा दांव से इन 3 विधानसभा सीटों पर नए चेहरों की एंट्री तय