बरेली में कमरे में फंदे पर लटका मिला ग्राम प्रधान का शव, कॉल डिटेल की जांच में जुटी पुलिस
बरेली के मीरगंज स्थित पहुंचा बुजुर्ग गांव में ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पाल का शव बुधवार सुबह उनके घर में ...और पढ़ें

राजेन्द्र पाल का फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, बरेली। मीरगंज में पहुंचा बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पाल का शव घर में कमरे में फंदे पर लटका मिला। स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में किसी तरह की कोई परेशानी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस प्रधान के काल डिटेल की भी जांच कर रही है। राजेंद्र कुमार पाल मंगलवार रात अपने घर में सोए थे।
बुधवार सुबह जब वह बाहर नहीं आए तो स्वजन ने कमरे का दरवाज़ा खटखटाया। इसके बाद धक्का देकर गेट खोला तो स्वजन ने उनका शव फंदे पर लटका देखा।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ रवि कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
