विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: बंद रेलवे फाटक पार कर रहा था शख्स, तभी आ गई बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस; दर्दनाक मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

बरेली में बंद रेलवे फाटक पार करते समय बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय मोतीलाल की मौके ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बरेली। बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर कमालपुर के पास हुआ। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक पर रेल यातायात सुचारू कर दिया गया।

मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निवासी मोतीलाल (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मोतीलाल अपने एक भतीजे के साथ बाइक से जा रहा था।

पालपुर कमालपुर स्थित बंद रेलवे फाटक पर उसका भतीजा बाइक को फाटक के नीचे से निकालकर दूसरी ओर चला गया, जबकि मोतीलाल पैदल फाटक पार करने लगा।

इसी दौरान बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (12372) की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव ट्रैक से हटवाया ताकि रेल संचालन प्रभावित न हो।

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोतीलाल ने शराब पी रखी थी। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के कारण 6 ट्रेनें रद्द: लखनऊ-दिल्ली मेल और जनशताब्दी समेत बरेली से गुजरने वाली गाड़ियां प्रभावित