विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरेलू LPG सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी हुआ ये काम, ई-केवाईसी के बगैर नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 08:13 PM (IST)

घरेलू एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना सब्सिडी नहीं मिलेगी। बरेली में करीब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरेली में नौ लाख में से 15% कनेक्शनों का ई-केवाईसी लंबित।

  2. ई-केवाईसी के बिना घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

  3. आधार सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है।

जागरण संवाददाता, बरेली। घरेलू एलपीजी सिलिंडर मामले में गैस वितरकों को लंबित ई-केवाईसी पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में एलपीजी कनेक्शन की कुल संख्या करीब नौ लाख है। इसमें करीब 15 प्रतिशत लोगों ने आधार सत्यापन नहीं कराया है।

बरेली एलपीजी एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने बताया कि जिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें रिफिल बुकिंग के दौरान बाजार के हिसाब से तय कीमत पर सिलिंडर मिलेगा।

ई-केवाईसी पूरा करा चुके ग्राहक सब्सिडी के साथ सिलिंडर प्राप्त करेंगे। वितरकों को पर्याप्त स्टाक की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियमित रूप से सिलिंडर लेने वाले ग्राहकों की ई-केवाईसी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।

इस तरह कराएं आधार सत्यापन

आधार सत्यापन के लिए गैस सिलिंडर धारक को अपने आधार के साथ गैस एजेंसी जाना होगा। जहां आवश्यकता के अनुसार उनका बायोमीट्रिक पहचान दर्ज करते हुए आधार सत्यापन एजेंसी के माध्यम से कराया जा सकेगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कुछ मिनट का ही कार्य होता है।

दो बार बढ़ी तारीख, सब्सिडी होल्ड

आधार सत्यापन के लिए सरकार की ओर से दो बार अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पहले अंतिम तिथि 15 अगस्त थी, जिसे 30 सितंबर तक बढ़ाया जा चुका है। आधार सत्यापन या ई-केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी होल्ड कर दी जा रही है। ऐसे में शीघ्र आधार सत्यापन करवा लें।

यह भी पढ़ें- एलपीजी उपभोक्ताओं को अभी राहत नहीं! नए कनेक्शन पर रोक जारी, छोटू सिलिंडर भी पड़ रहा भारी… ये है वजह

यह भी पढ़ें- एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत