विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:49 AM (IST)

गैस कंपनियों ने आगरा में ई-केवाईसी की समय सीमा 14 सितंबर तक बढ़ा दी है, जिससे 80 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा। गैस कंपनियों ने ई-केवाईसी की समय सीमा फिर बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 14 सितंबर तक ई-केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले सात सितंबर तक का समय दिया गया था। यद्यपि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं की थी।

जिले में करीब 13 लाख 57 हजार घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, लेकिन अब भी करीब 80 हजार उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

उनके लिए सबसे बड़ी चिंता यह थी कि समय सीमा समाप्त होने के बाद बिना ई-केवाईसी के घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग जारी रहेगी या नहीं। फिलहाल गैस कंपनियों की ओर से बुकिंग रोकने को लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया है।

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ये तिथि बढ़ाई गई है, जिसकी भी ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथि तक इसे करा लें, ताकि सिलिंडर की बुकिंग को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- गैस स्टोव जलाते ही लौ का रंग जरूर देखें, नीली नहीं तो ये संकेत कर रहा है आपका स्टोव

यह भी पढ़ें- पूरे आगरा की गैस सप्लाई ठप...नहीं जले चूल्हे, सीएनजी पंप भी बंद; मेट्रो की खोदाई में टूटी पाइप लाइन