विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी की तर्ज पर जगमगाएगी बरेली की 100 साल पुरानी कोतवाली, ब्रिटिश काल की इस ऐतिहासिक इमारत की अब बदलेगी तस्वीर

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:22 PM (IST)

बरेली की 100 साल पुरानी ऐतिहासिक कोतवाली का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसकी तैयारी एसपी सिटी चिराग जैन कर रहे हैं। यह ब्रिटिशकालीन इमारत वाराणसी की कोतवाली की तर्ज पर जगमगाएगी और इसकी जर्जर हालत सुधारी जाएगी।

बरेली कोतवाली की जर्जर स्थिति। जागरण

बरेली कोतवाली की जर्जर स्थिति। जागरण

HighLights

  1. डीएम, बीडीए सचिव और नगर आयुक्त को दी जानकारी, तस्वीरें भी लीं

अनिल कुमार, बरेली। कोतवाली बरेली को अगले वर्ष जनवरी में 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐतिहासिक भवन की हालत काफी जर्जर हो गया है। मुख्य भवन के साथ आवास रहने लायक नहीं बचे हैं लेकिन अब इसकी तस्वीर बदल जाएगी। इसके भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसमें रोशनी भी जगमग होगी।

एसपी सिटी चिराग जैन ने इसकी तैयारी कर ली है। डीएम, बीडीए वीसी और नगर आयुक्त से भी इस संबंध में वार्ता कर ली और प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

कोतवाली का भवन ब्रिटिश काल से बना हुआ है। इस भवन में कोतवाली की स्थापना 1927 में हुई थी। कई वर्ष से इसका जीर्णोद्धार नहीं हुआ है।

24BRC_M_58_24112026_500

कोतवाली के कार्यालय की अंदर जरूर मरम्मत कराई गई और परिसर में नए भवन भी बनाए गए है लेकिन पुराने भवन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

आवास भी पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इसकी वजह से पानी भी टपकता रहता है। कोतवाली परिसर में सीओ प्रथम का कार्यालय के साथ रेडियो विभाग की भी शाखा है।

ऊपर छत पर पानी भरने से कार्यालय भी खराब हो गया है। एसपी सिटी ने कुछ दिनों पूर्व थानों में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बैरक और आवास के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके लिए निर्माण एजेंसियों से सर्वे कराने के लिए भी पत्र लिखा था।

झंडा दिवस पर एसपी सिटी कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने ऐतिहासिक इमारत के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी ली तो बताया कि कोतवाली के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं।

इसके तुरंत बाद उन्होंने इसके जीर्णोद्धार की योजना बना ली। एसपी सिटी ने कुछ ही देर बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार से कोतवाली के मुख्य भवन की अलग-अलग तस्वीरें मंगा लीं।

एसपी सिटी ने बताया कि प्रशासन, बीडीए और नगर निगम के अधिकारियों से कोतवाली के 100 वर्ष पूरे होने पर जीर्णोद्धार के संबंध में वार्ता की है। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।

यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस विभाग की ओर से इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी की कोतवाली के ऐतिहासिक भवन का जीर्णोद्वार किया गया है। इसके रोशनी भी लगाई गई है। वहीं की कोतवाली की तरह इसकी भी तस्वीर बदली जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली के चौबारी मेले से विदाई: सिर पर सिलबट्टा, टिन का बक्सा और हाथ में ढोलक लेकर घरों को लौटने लगे ग्रामीण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।