विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शौक के नाम पर बेजुबानों से क्रूरता: डॉग शो में इनाम के लिए कटवा रहे कुत्तों के कान और पूंछ, IVRI ने दी चेतावनी

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

कुत्तों को आकर्षक दिखाने और डॉग शो में पुरस्कार जीतने की चाहत में मालिक उनके कान और पूंछ कटवा रहे ...और पढ़ें

बाक्सर नस्ल के श्वान के सीधे किए जा रहे कान। जागरण

बाक्सर नस्ल के श्वान के सीधे किए जा रहे कान। जागरण 

HighLights

  1. पशु क्रूरता के चलते पाली-क्लीनिक से वापस किए जाते हैं इस तरह के श्वान

हिमांशु अग्निहोत्री, बरेली। घर में श्वान पालना कई लोगों के लिए शौक और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है, लेकिन उसे आकर्षक दिखाने की चाहत में कुछ पालक उसकी प्राकृतिक बनावट से ही छेड़छाड़ कर रहे हैं। ग्रेट डेन, डाबरमैन और बाक्सर जैसी प्रजातियों के श्वानों के कानों के ऊपरी हिस्से कटवाए जा रहे हैं, जबकि कुछ प्रजातियों की पूंछ छोटी कराई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि कई पालक इसे फैशन और खूबसूरती का हिस्सा मानते हैं। डाग शो में पुरस्कार जीतने की चाहत भी इसके पीछे एक बड़ी वजह बन रही है।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) की पालीक्लीनिक में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग प्रजातियों के श्वानों को लेकर पहुंचने वाले कुछ पालक चिकित्सकों से ही उनके कान और पूंछ कटवाने की मांग करते हैं।

उनका तर्क होता है कि ऐसा करने से श्वान ज्यादा आकर्षक, चुस्त और प्रभावशाली दिखाई देंगे। चिकित्सक हालांकि उन्हें समझाकर वापस भेज देते हैं। ग्रेट डेन, डाबरमैन और बाक्सर प्रजाति के श्वानों के कान सामान्य तौर पर लंबे और नीचे की ओर लटके होते हैं।

कुछ पालकों को यह बनावट पसंद नहीं आती। उनकी धारणा है कि कानों के ऊपरी हिस्से को कटवाने के बाद शेष कान सीधे और खड़े दिखाई देंगे। इससे श्वान ज्यादा सतर्क और आक्रामक नजर आएंगे।

दरअसल, श्वानों को डाग शो और प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं में शामिल कराने वाले कुछ पालक उनकी शारीरिक बनावट को प्रतियोगिता के मानकों के अनुरूप दिखाना चाहते हैं।

प्रतियोगिताओं में जीत मिलने पर ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार भी मिलता है। ऐसे में श्वान की प्राकृतिक बनावट को बदलने तक से परहेज नहीं किया जा रहा है।

नियम विरुद्ध है बनावट में बदलाव

आइवीआरआइ के प्रधान विज्ञानी डाॅ. अभिजीत पावड़े बताते हैं कि पालीक्लीनिक में हर महीने इस तरह के श्वान लेकर पालक पहुंचते हैं। कई बार वे चिकित्सकों से कान या पूंछ काटने की मांग करते हैं।

उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया जाता है कि केवल सुंदरता या शौक के लिए श्वान के अंगों को काटना पशु क्रूरता के दायरे में आता है। प्राकृतिक बनावट से छेड़छाड़ करने के बजाय श्वान की सेहत और देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पूंछ कटी होने से प्रतियोगिता में नहीं मिला विजेता का खिताब

25 अक्टूबर को आइवीआरआइ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के डाग शो में भी यह मुद्दा चर्चा में रहा। प्रतियोगिता में राटविलर प्रजाति का एक श्वान बेहतर प्रदर्शन के बावजूद विजेता नहीं बन सका। उसकी पूंछ कटी हुई थी। हालांकि श्वान के पालक ने बताया कि संक्रमण होने के कारण उसकी पूंछ कटवानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- बरेली में बदला चुनावी समीकरण! नया वोटर बनने की रेस में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, देखें 9 सीटों का पूरा गणित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।