विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 साल पुरानी दोस्ती में धोखा: डॉक्टर दोस्त ने हड़पे ₹2.29 करोड़, निरस्त चेक भी बैंक में लगाया

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:39 PM (IST)

बरेली के डॉ. राजकुमार गुप्ता ने अपने 45 साल पुराने दोस्त डॉ. अजय अग्रवाल पर 2.29 करोड़ रुपये हड़पने और ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बरेली के पीड़ित ने रुद्रपुर के दोस्त की शिकायत एसएसपी से की, इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, बरेली। रुद्रपुर के डाॅ. अजय अग्रवाल पर बरेली के डाॅ. राजकुमार गुप्ता ने उधार लिए 2.29 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही निरस्त चेक से 39 लाख रुपये भी बैंक से निकालने का प्रयास किया। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सैफायर अपार्टमेंट, पीलीभीत बाईपास रोड निवासी डाॅ. राजकुमार गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की कि डाॅ. अजय अग्रवाल उनके 45 वर्षों से दोस्त थे।

आरोप है कि डाॅ. अजय अग्रवाल ने कृषि व्यवसाय व अपने व्यक्तिगत कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर उनसे अलग-अलग समय पर 2,29,95,720 रुपये ले लिए। उन्होंने अपने आईडीबीआई बैंक खातों से आरटीजीएस व यूपीआई खातों से भेजा।

आरोप है कि मई में उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर अजय ने यूनिवर्सिटी की फीस जमा करने के लिए उनसे मदद के रूप में 39,24,050 रुपये का चेक उधार लिया।

चेक को लिखते समय उस पर ओवरराइटिंग हो गई थी। इसी ओवरराइटिंग वाले चेक की फोटो खींचकर उन्हें वाट्सएप पर भेजी और दो जून मैसेज किया कि नया चेक दे दें।

उन्होंने नया चेक देने से मना कर दिया और अपना पुराना चेक वापस मांगा, तब अजय ने कहा कि उन्होंने ओवरराइटिंग वाले चेक को फाड़कर नष्ट कर दिया है।

इसके बाद उन्हें 15 सितंबर को आईडीबीआई बैंक से ईमेल आया कि डाॅ. अजय अग्रवाल ने उसी पुराने ओवरराइटिंग वाले चेक को बैंक में भुगतान के लिए लगा दिया है।

उन्होंने इसका विरोध किया और अपने उधार के 2,29,95,720 रुपये वापस मांगे तो जान से मारकर टांडा के जंगल में फिंकवाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- बरेली नगर निगम: OTS में आवेदन के बाद भी अटकी छूट, 90 दिन में टैक्स नहीं भरा तो बढ़ेगा बकाये का बोझ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।