विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी चीनी ने बिगाड़ा दिवाली का स्वाद: खिलौना मिठाई और बताशे हुए ₹120 किलो, 5 दिन में 4 रुपये बढ़े दाम

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:29 PM (IST)

महंगी चीनी के कारण दीपावली पर खिलौना मिठाई और बताशे सहित अन्य पूजन सामग्री के दाम बढ़ गए हैं, जो ...और पढ़ें

श्यामगंज पुलिस चौकी के सामने खिलौना मिठाई खरीद रहे लोग। सौ. आयोजक

श्यामगंज पुलिस चौकी के सामने खिलौना मिठाई खरीद रहे लोग। सौ. आयोजक

HighLights

  1. दीपावली त्योहार पर श्यामगंज सहित स्थानीय बाजार में खरीदारी तेज

जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली पर पूजन सामग्री की खरीदारी के बीच इस बार महंगी चीनी ने मिठाई और बताशों का स्वाद भी महंगा कर दिया है। चीनी के दाम में तेजी आने से इससे तैयार होने वाले उत्पादों की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। लक्ष्मी पूजन में इस्तेमाल होने वाली खिलौना मिठाई और बताशे भी अब 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। पहले इनकी कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो के आसपास थी। सामान्य मिठाई भी महंगे दाम पर बिक रही है।

दीपावली नजदीक आते ही शहर के श्यामगंज बाजार समेत अन्य बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। श्यामगंज में पुलिस चौकी के सामने परमल, खिलौना मिठाई, चना और पोहा की कई दुकानें हैं।

04BRC_M_25_04112026_500

यहां पूजन और प्रसाद के लिए जरूरी सामान खरीदने वालों की भीड़ जुट रही है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सामग्री खरीद रहे हैं। विक्रेता कमल ने बताया कि बताशे और खिलौना मिठाई के दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

धान से तैयार होने वाली खीलें 120 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। परमल और पोहा 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं मूंगफली की कीमत 160 से 180 रुपये और फूटा चना 120 से 180 रुपये प्रति किलो तक है।

04BRC_M_27_04112026_500

विक्रेता हरेंद्र ने बताया कि दीपावली के चलते इन दिनों ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग लक्ष्मी पूजन के लिए खिलौना मिठाई, बताशे, परमल और अन्य सामग्री खरीद रहे हैं।

विक्रेता गंगाराम भोजवाल के अनुसार चीनी महंगी होने के कारण मिठाई और उससे तैयार होने वाले अन्य उत्पादों के दाम बढ़े हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आएगी।

पांच दिन में चार रुपये किलो तक महंगी हुई चीनी

बाजार में चीनी का खुदरा दाम 64 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। शुगर ट्रेडिंग संगठन के कोषाध्यक्ष संजीव माहेश्वरी ने बताया कि पांच दिन पहले चीनी का थोक भाव 52 से 56 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 56 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि बाजार में चीनी का पुराना स्टाक लगभग अंतिम चरण में है और मिलों में नए उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में आने वाले एक सप्ताह में चीनी के दाम में गिरावट आने की उम्मीद है।

नई चीनी की आपूर्ति शुरू होने के बाद बाजार में राहत मिल सकती है। फिलहाल बढ़े हुए दामों का असर चीनी से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों पर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली नगर निगम की OTS योजना पर उठे सवाल: ₹36.95 करोड़ की मांग के मुकाबले सिर्फ 12% वसूली!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।