सावधान! बाइक पर किसी अनजान को लिफ्ट देना पड़ सकता है भारी, पलक झपकते ही जेब से उड़ा रहे रुपये
बरेली में बाइक पर लिफ्ट देने के नाम पर ठगी की दो घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ 12 दिनों में ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। बाइक पर किसी को लिफ्ट देने से पहले सावधान हो जाएं, क्योंकि कहीं आपकी जेब न कट जाएग। शहर में इस तरह की 12 दिन में दो वारदातें हो चुकी हैं। छह नवंबर को 32 हजार रुपये और 17 नवंबर को 40 हजार रुपये पार कर दिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन अब तक जेबकतरे का पता नहीं चल सका है।
शिवधाम कालोनी निवासी रामऔतार 17 नवंबर को अपने घर से अर्बन कोआपरेटिव बैंक में पैसा जमा करने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे।
100 फुटा रोड पुलिया से पहले एक व्यक्ति ने उन्हें रोकने के लिए हाथ दिया तो उन्होंने बाइक रोक दी तो वह व्यक्ति बाइक पर पीछे बैठ गया।
जब वह 100 फुटा पश्चिम से डमरू तिराहा की तरफ मुड़े तो पीछे बैठे व्यक्ति ने रोकने के लिए कहा तो उन्होंने उसे नीचे उतार दिया। वह पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर एयरफोर्स की तरफ चला गया। बाइक पर दो अन्य लोग सवार थे।
उन्होंने देखा कि उनकी जेब कटी थी और 40 हजार रुपये गायब थे। इससे पहले छह नवंबर को इंदिरा नगर निवासी बुजुर्ग संतराम पाल से बाइक पर लिफ्ट लेकर 32 हजार रुपये जेब काटकर निकाल लिए थे। उनसे इज्जतनगर स्टेशन से डाकखाने वाले अंडरपास पर लिफ्ट ली थी।