विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: 10 साल के 'लिटिल हीरो' का कारनामा, 3 लुटेरों पर भारी पड़ी बच्चे की समझदारी; ऐसे बचाई नानी की जान

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:30 AM (IST)

बरेली जंक्शन पर एक 10 वर्षीय बच्चे राहुल ने अपनी नानी को नशीली गोलियां खिलाकर लूटने वाले तीन लुटेरों को ...और पढ़ें

जहरखुरानों को पकड़वाने वाला बच्चा राहुल। जागरण

जहरखुरानों को पकड़वाने वाला बच्चा राहुल। जागरण

HighLights

  1. नानी को बेसुध देखकर बच्चा जीआरपी थाने पहुंचा, तीनों आरोपित गिरफ्तार

अनिल कुमार, बरेली। दो वर्ष में राजू, उसकी पत्नी शबनम व रिश्तेदार आफरीन ने दर्जनों यात्रियों को लूटा, मगर इस बार दांव उल्टा पड़ गया। 10 वर्षीय राहुल की समझदारी ने इन तीनों को शनिवार को जेल भिजवा दिया। उसने समय रहते भांप लिया था कि आरोपितों ने उसकी बुजुर्ग नानी को नशा देकर लूट लिया है।

घबराने के बजाय राहुल ने शोर किया, दौड़कर जीआरपी थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों के साथ जंक्शन के हर कोने में दौड़ा और कुछ घंटे में तीनों को पकड़वा दिया।

राहुल का घर बरी का नगला, उझानी (बदायूं) में है, मगर काफी समय से गाजीपुर के सुआपुर करंडा गांव में नानी गिरिजा देवी के साथ रहने लगा। वहां कक्षा तीन में पढ़ रहा है।

कुछ दिन पहले वह माता, पिता से मिलने उझानी आया था। गुरुवार को नानी उसे लेने आ गईं। वे दोनों लोग देर शाम को बरेली जंक्शन पहुंचे, ताकि रात में सुहेलदेव एक्सप्रेस से रवाना हो सकें।

राहुल ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर रुके थे। उसी दौरान एक पुरुष, महिला व युवती आकर बातचीत करने लगी। उन तीनों ने नानी से घनिष्ठता बनाई, फिर कहा कि आपकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर आएगी।

उन पर भरोसा कर प्लेटफार्म नंबर चार पहुंचे। कुछ ही देर में वे तीनों भी आ गए। किला निवासी राजू उर्फ सलीम ने परिचय दिया, बताया कि वह भी पत्नी शबनम व आफरीन के साथ गाजीपुर जा रहा है।

नानी गिरिजा देवी थककर फर्श पर बैठ गईं तो शबनम व आफरीन पैर दबाने लगी। राजू ने साथ में खाना भी खाया। वे तीनों सेवा करने लगे तो नानी भी भरोसा कर बैठीं कि भला परिवार है।

इतने में राजू ने कहा कि आपकी तबीयत ठीक नहीं लग रही, दवा लाता हूं। वह कुछ देर बाद लौटकर आया तो नानी को छह गोलियां खाने को दे दीं। कोल्डड्रिंक भी पिलाई।

बातचीत करते हुए मुझे फुटओवरब्रिज पर ले जाकर कहा कि अपनी घड़ी दे दो, इसी सही करा देता हूं। उसके हावभाव पर शक होने पर फुटओवरब्रिज से नीचे आया। सामने नानी बेसुध पड़ी थीं।

उनके कुंडल, पायल आदि जेवर नहीं थे। दोनों महिलाएं भी भाग गई थीं। इसकी सूचना तुरंत जीआरपी थाने में दी। इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आरपीएफ को साथ लेकर राहुल के साथ सर्च अभियान चलाया तो राजू समेत तीनों आरोपित पकड़ में आ गए।

यह गिरोह यात्रियों को नशीला गोलियां देकर लूट करता है। राजू से 90 नशीली गोलियां एवं लूटे गए जेवर व अन्य सामान बरामद हुआ। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- आम जनता पर सख्ती, सरकारी विभागों पर नर्मी? बरेली नगर निगम के 137 करोड़ दबाए बैठे हैं IVRI और बरेली कॉलेज