विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 6 महीने में खत्म होगा बाकरगंज कूड़े का पहाड़, बनेगा शहर का सबसे बड़ा पार्क

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:30 AM (IST)

सथरापुर प्लांट शुरू होने से बाकरगंज में नए कचरे का दबाव खत्म हो गया है, और अब छह महीने में ...और पढ़ें

बरेली के बाकरगंज में लगा कूड़े का पहाड़

बरेली के बाकरगंज में लगा कूड़े का पहाड़

HighLights

  1. 13 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का हो चुका निस्तारण, 2.25 लाख टन कूड़ा शेष

जागरण संवाददाता, बरेली। सथरापुर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट संचालन के बाद वर्षों से दुर्गंध, धूल और प्रदूषण झेल रहे बाकरगंज के लोगों को अब कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर निगम ने कवायद तेज कर दी है। अगले छह माह में यहां जमा पुराने कचरे का पूरी तरह निस्तारण करने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए बाकरगंज में मशीनों से लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग तेज की जा रही है। साथ ही सथरापुर प्लांट शुरू होने से शहर से निकलने वाले रोजाना के कचरे को अब वहीं भेजा जा रहा है।

इससे बाकरगंज में नए कचरे का ढेर लगना बंद हो रहा और पुराने कूड़ा को हटाने पर पूरा जोर दिय जा रहा। अधिकारियों के अनुसार कूड़े का पहाड़ हटने के बाद इसी जमीन पर शहर का सबसे बड़ा पार्क और उसके पास पीपीपी मोड पर आवासीय योजना विकसित की जाएगी।

15.25 लाख टन में से 13 लाख का निस्तारण

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि, बाकरगंज में वर्षों से एकत्र 15.25 लाख टन लीगेसी वेस्ट में से लगभग 13 लाख टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। अब 2.25 लाख टन कचरा शेष है।

इसके निस्तारण के लिए बाकरगंज में 1700 टन की क्षमता की मशीनें लगाकर पुराने कचरे की छंटाई और प्रोसेसिंग की जा रही है। 500 टन क्षमता की एक मशीन और बढ़ाई जा रही है।

कचरे से निकलने वाली उपयोगी सामग्री अलग की जा रही है, जबकि अनुपयोगी अवशेष का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया जा रहा है। कहा कि, अगले छह माह में शेष कचरा खत्म करने का लक्ष्य है।

 

बाकरगंज में निगम की योजना कचरा हटाने के बाद बड़ा पार्क विकसित करने की है। इससे आसपास की आबादी को हरियाली, स्वच्छ हवा और घूमने-फिरने के लिए खुला स्थान मिल सकेगा। साथ ही आसपास की खाली जमीन पर पीपीपी मोड से आवासीय योजना और अन्य विकास परियोजनाएं विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं जो मूलभूत सुविधाओं के साथ स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को भी ऊपर उठाएगा।

- संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त


यह भी पढ़ें- बरेली हाईवे पर हादसा: नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत 32 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।