विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8वीं पास बना 'फर्जी डॉक्टर': FB और INSTA पर विज्ञापन देकर बेच रहा था नकली दवाएं, बरेली में कॉल सेंटर पर छापा

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:20 PM (IST)

बरेली में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन देकर दवाएं बेचने वाले आठवीं पास फर्जी डॉक्टर और उसके साथी को ...और पढ़ें

HighLights

  1. दो आरोपितों को किया गिरफ्तार और एक फरार

जागरण संवाददाता, बरेली। इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से प्रचार कर स्वास्थ्यवर्धक दवाएं बेचने वाले आठवीं पास फर्जी डाॅक्टर और उसके साथी को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह काॅल सेंटर के माध्यम से पूरा खेल चला रहा था। पुलिस ने राजीव एन्क्लेव कालोनी में छापा मारकर दवाओं के 85 पैकेज, 12 मोबाइल और 1.99 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। तीसरा आरोपित फरार हो गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने देवरनियां के वार्ड छह निवासी समीरउद्दीन और इज्जतनगर के बड़ी बिहार निवासी यूसुफ को पकड़ लिया। फरार आरोपी का नाम इलियास खां है।

आरोपित इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हर्बल हैंड जड़ी-बूटी नाम से आईडी चलाते थे। इस पर भ्रामक विज्ञापन प्रसारित कर लोगों को अपने संपर्क में लाते और खुद को डाॅक्टर बताकर दवाएं बेचते थे।

काॅल सेंटर के जरिए ग्राहकों से बात की जाती थी। आरोपित सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाते थे और अपनी फर्म का रैपर लगाकर सामान की सप्लाई करते थे। आरोपितों के पास कोई भी लाइसेंस नहीं मिला है। पुलिस को मौके से एक फर्जी लाइसेंस की कापी भी मिली है।

पुलिस को मकान से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटाॅप, छह सीपीयू, आठ माॅनिटर, छह कीबोर्ड, माउस, एक प्रिंटर, दो बिल प्रिंटर और एक स्कैनर बरामद हुआ है। इसके अलावा दवाओं के 85 पैकेज, पैकिंग सामग्री, दस्तावेज, छह चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड और एक लाख 99 हजार रुपये नकद मिले हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली से पकड़े जाएंगे 1000 बंदर, शाहजहांपुर-पीलीभीत के जंगलों में छोड़ने की तैयारी; 825 रुपये प्रति बंदर तय