बरेली: संपत्ति कर बकाए में ब्याज-सरचार्ज माफी का लाभ उठाने का अंतिम मौका, जल्द करें आवेदन
बरेली में संपत्ति कर बकाए पर ब्याज-सरचार्ज माफी की ओटीएस योजना आज रात 12 बजे बंद हो जाएगी। आवेदन करने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ओटीएस योजना आज रात 12 बजे बंद हो जाएगी
ब्याज-सरचार्ज माफी का लाभ उठाने का अंतिम अवसर
आवेदनकर्ता 15 दिसंबर तक बकाया तीन किश्तों में जमा करें
जागरण संवाददाता, बरेली। शहरवासियों के संपत्तिकर बकाए पर लगे ब्याज-सरचार्ज माफी को निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शनिवार रात 12 बजे बंद हो जाएगी। इसके बाद आमजन ओटीएस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। शनिवार तक आवेदन करने वाले भवन स्वामी 15 दिसंबर तक अपने बकाया को तीन किश्तों में जमा कर सकेंगे। उधर, शुक्रवार रात दस बजे तक कुल मांग के सापेक्ष वसूली का आंकड़ा करीब 12.8 प्रतिशत ही पहुंच सका।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार द्विवेदी के अनुसार, शहर में 41.85 करोड़ रुपये की मांग के सापेक्ष शुक्रवार रात दस बजे तक 5.27 करोड़ जमा हुए हैं। योजना के तहत 19,057 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 16,253 को स्वीकृति मिल चुकी है।
इन लाभार्थियों को 11.99 करोड़ की ब्याज छूट मिली है। वहीं, 2,695 आवेदन प्रक्रिया में हैं। ऐसे में जिन भवन स्वामियों ने अब तक बकाया गृहकर जमा नहीं किया है, उनके पास योजना का लाभ लेने के लिए शनिवार तक ही मौका है।
15 अगस्त से चल रही ओटीएस योजना के लिए शुक्रवार तक आए 19057 आवेदन
योजना के तहत अब तक 41.85 करोड़ की मांग के सापेक्ष में अब तक 5.27 करोड़ की ही वसूली हुई है। इस तरह करीब 36.58 करोड़ रुपये की मांग के सापेक्ष भुगतान होना बाकी है। इसके लिए 15 दिसंबर तक भुगतान की समयसीमा तय की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के इच्छुक भवन स्वामियों को शनिवार रात 12 बजे से पहले आवेदन करने की अपील की है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि, आवेदन के बाद बकाया धनराशि जमा करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय मिलेगा। योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रविधान है। नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है।
बकायेदार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प चुनकर नगर निकाय के रूप में नगर निगम का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लागिन कर प्रापर्टी आइडी, आवेदक का नाम और संपत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा।
प्रमुख आंकड़े (13 नवंबर की रात दस बजे तक): विवरण आंकड़ा
प्राप्त आवेदन : 19,057
स्वीकृत आवेदन : 16,253
प्रक्रिया में : 2,695
निरस्त आवेदन : 58
कुल मांग : 41.85 करोड़
कुल वसूली :5.27 करोड़
ब्याज में छूट :11.99 करोड़
लाभार्थी : 16,253
यह भी पढ़ें- बरेली में आईपीएस अधिकारी मुनिराज की एंट्री, अब DIG बनकर आए; बताईं प्राथमिकताएं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।