पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो बस चालकों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस के दो चालकों ...और पढ़ें

मौके पर जुटे लोग। जागरण
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मारी।
हादसे में बस के दोनों चालक अक्षय-वीर चंद्रा की मौके पर मौत।
कई यात्री घायल, गंभीर घायलों को अमेठी रेफर किया गया।
संवादसूत्र, जागरण बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के दोनों चालक अक्षय और वीर चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 80 सवारियां थीं। जिसमें कई यात्री चोटिल हुए, लेकिन दो सवारियों के साथ ट्रक चालक और परिचालक गंभीर हैं जिनको अमेठी रेफर किया गया है।
हादसा सुबेहा में महादेव पुरवा पुल के पास एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 52.7 पर सुबह करीब पांच बजे हुआ। बताया जाता है कि दिल्ली से बिहार जा रही बस चालक को कुछ खराबी की आशंका हुई, तो उसने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। दोनों चालक अक्षय और वीर चंद्रा पीछे जाकर वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। दोनों चालक बस और ट्रक के बीच दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में बिहार के अररिया जिले के डीडवा निवासी राहुल कुमार मंडल, गोपालपुर पारसोली निवासी अजय कुमार बिंद, डब्लू कुमार और सुपौल जिले के छातापुर निवासी मदन कुमार घायल हुए हैं। घायलों को अमेठी के बाजार शुकुल स्थित सीएचसी भेजा गया है। जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं।पुलिस ने दूसरे वहां से यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया। एसओ बेचू यादव पुलिस बल के साथ रेस्क्यू किया।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के लिए 2080 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, मुरादाबाद समेत इन 5 जिलों में हजारों आशियाने बनाएगी योगी सरकार
एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक को नींद अन्य से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। संभागीय तकनीकी निरीक्षक बलवंत सिंह यादव को मौके पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी: 128 साल पुरानी कुंवर गिरधारी सिंह की 'बारादरी' अब राजकीय धरोहर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
