विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लिए 2080 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, मुरादाबाद समेत इन 5 जिलों में हजारों आशियाने बनाएगी योगी सरकार

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:26 PM (IST)

यूपी रेरा ने लखनऊ समेत पांच जिलों में 2086.06 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी।

  2. 2086.06 करोड़ का निवेश, 1873 इकाइयां विकसित होंगी।

  3. लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर समेत पांच जिलों में विकास।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने लखनऊ सहित पांच जिलों में 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूर किया। इनमें 2086.06 करोड़ के निवेश के साथ 1873 आवासीय, व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा।

यूपी रेरा की 215वीं अथारिटी बैठक मुख्यालय पर प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। स्वीकृत 11 परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर निवेश में सबसे आगे रहा, दो आवासीय परियोजनाओं में 1800.36 करोड़ का निवेश व 1398 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा।

योजनाओं की संख्या में लखनऊ पहले स्थान पर है, पांच परियोजनाओं में दो आवासीय और तीन व्यावसायिक हैं। इनमें 169.53 करोड़ का निवेश और 198 इकाइयों का विकास होगा। ऐसे ही बाराबंकी में एक आवासीय परियोजना में 5.78 करोड़ के निवेश के तहत 53 आवासीय इकाइयों, गाजियाबाद में दो आवासीय परियोजनाओं में 106.84 करोड़ का निवेश व 211 आवासीय इकाइयों, मुरादाबाद की एक व्यावसायिक परियोजना में 3.55 करोड़ के निवेश से 13 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भाषा विश्वविद्यालय और IIM मिलकर स्टार्टअप को देंगे नई उड़ान, उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

परियोजनाओं के निर्माण से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। यूपी रेरा अध्यक्ष भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में रियल एस्टेट विकास को व्यवस्थित, पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है।