विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय शहद को ग्लोबल पहचान दिलाने की बड़ी पहल, न्यूजीलैंड से बाराबंकी पहुंची एक्सपर्ट्स की टीम ने साझा की तकनीक 

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 AM (IST)

न्यूजीलैंड की टीम ने बाराबंकी के देवा स्थित मधुमक्खी पालन प्लांट का दौरा किया। इस दौरान भारतीय शहद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और गुणवत्ता सुधारने के लिए मनुका शहद उत्पादन की तकनीक साझा की गई।

रजौली में निमित्त सिंह के प्लांट पर जानकारी लेती न्यूजीलैंड की टीम

रजौली में निमित्त सिंह के प्लांट पर जानकारी लेती न्यूजीलैंड की टीम

HighLights

  1. न्यूजीलैंड टीम ने बाराबंकी के मधुमक्खी प्लांट का निरीक्षण किया।

  2. भारतीय शहद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का लक्ष्य।

  3. मनुका शहद उत्पादन की तकनीक और विशेषज्ञता साझा की गई।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। भारतीय शहद की गुणवत्ता और कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार शाम देवा स्थित मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। द मनुका चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने निमित्त सिंह के प्लांट में उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता की जानकारी ली।

टीम में इथान जोंस, क्रिस्टेन कोहेरे, लिनेल हुरिया, ब्लांच मुर्रे और मल्लिका जानकीरामन शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने मधुमक्खी पालन तकनीक और शहद उत्पादन के वैज्ञानिक तरीकों को समझा। उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध मनुका शहद की विशेषताओं, गुणवत्ता परीक्षण और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी मांग के बारे में भी बताया।

भारत और न्यूजीलैंड के प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के तहत मनुका शहद उत्पादन की तकनीक और विशेषज्ञता साझा की गई। निमित्त सिंह ने कहा कि इस संवाद से भारतीय उत्पादकों को नई तकनीक सीखने और शहद की गुणवत्ता सुधारने के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दहेज में चेन, बाइक और एसी न मिलने पर दो दिन पहले तोड़ी शादी, चार पर दर्ज हुआ केस 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।