विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी-सीतापुर के बीच सफर होगा आसान, चौरियारी नदी पर 4 करोड़ से बनेगा नया पुल

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:57 PM (IST)

बाराबंकी में चौरियारी नदी पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आरसीसी लघु सेतु का निर्माण होगा। यह पुल बेलहरा-पतौजा मार्ग पर बारिश में आवागमन बाधित होने की समस्या को खत्म कर बाराबंकी और सीतापुर के बीच सफर को सुगम बनाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. चौरियारी नदी पर 4 करोड़ से अधिक का पुल बनेगा।

  2. बारिश में बेलहरा-पतौजा मार्ग पर आवागमन सुगम होगा।

  3. विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने पुल का शिलान्यास किया।

संवादसूत्र, बाराबंकी। बारिश के दिनों में चौरियारी नदी का पानी भरने से बेलहरा-पतौजा मार्ग पर आवागमन बंद होने की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। बेहड़ा के निकट चौरियारी नदी पर चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आरसीसी लघु सेतु का निर्माण होगा। शुक्रवार को विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने भूमि पूजन कर पुल निर्माण का शिलान्यास किया।

बेलहरा से सीतापुर के रामपुर मथुरा को जोड़ने वाला मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के साथ ही रामपुर मथुरा और बहादुरगंज के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। अभी यहां नदी पर रपटा पुल बना है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटे के ऊपर पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शासन ने पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पुल बनने से बाराबंकी और सीतापुर के बीच आवागमन सुगम होगा। खासकर बारिश के मौसम में लोगों को रास्ता बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के खंड तीन की ओर से कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

विपिन सिंह राठौर, रामकुमार गिरी, दिनेश चंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष करुणाशंकर शुक्ला, खंड विकास अधिकारी राहुल पांडेय, योगेंद्र पटेल, रजनीश वर्मा, शिवम वर्मा, रामचंद्र वर्मा, सुनील सोनी और अवनीश मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।