विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहीवाल- गिर गाय पालने पर सरकार दे रही सब्सिडी, मिनी नंदिनी योजना से किसानों की आय होगी तीन गुनी

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:44 AM (IST)

बाराबंकी में मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए अच्छी नस्ल की गायों की डेयरी यूनिट स्थापित की जा रही है।

साहीवाल- गिर गाय पालने पर सरकार दे रही सब्सिडी।

साहीवाल- गिर गाय पालने पर सरकार दे रही सब्सिडी।

HighLights

  1. 10 देशी गायों की डेयरी पर 50% सब्सिडी उपलब्ध।

  2. किसानों की आय तीन गुना करने का मुख्य लक्ष्य।

  3. महिलाओं को 50% आरक्षण, योजना का लाभ व्यक्तिगत।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। डेयरी से किसानों की आय तीन गुणा की मुहिम अच्छी नस्ल की गायों के पालन से पूरी होगी। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में 10 देशी गायों की डेयरी यूनिट के लिए 36 आवेदकों में से आठ का चयन हो पाया है।

नोडल अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि यह लाभ व्यक्तिगत तौर पर ही मिलेगा। किसी समूह या फर्म को पात्रता नहीं है। एक व्यक्ति को केवल एक ही इकाई मिलेगी। योजना में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रखा गया है।

10 गायों की एक यूनिट की लागत 23.60 लाख रुपये तय है, जिस पर सरकार 50 फीसदी यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये सब्सिडी देगी। लाभार्थी को सिर्फ 15 फीसदी खुद लगाना है, 35 फीसदी बैंक लोन से मिलेगा। अनुदान दो चरणों में डीबीटी से आएगा।

एक यूनिट का समझिए गणित

यूनिट में साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्लें ही मान्य हैं। गिर गाय औसतन 10 से 15 लीटर रोज दूध देती है। 10 गायों की एक यूनिट से रोज 100 से 150 लीटर दूध मिलेगा। यदि 50 रुपये लीटर भाव मिले तो रोज 5000 से 7500 रुपये की बिक्री होगी।

चारा-भूसा पर प्रति गाय 120-150 रुपये खर्च मानें तो रोज 1500 रुपये खर्च घटाकर भी 3500 से 6000 रुपये शुद्ध बचेंगे, यानी महीने में एक लाख से 1.80 लाख रुपये तक आय हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मिनी नंदी योजना: अब घर बैठे दूसरे राज्यों से साहीवाल और गिर जैसी दुधारू गाय खरीद सकेंगे पशुपालक, नई सुविधा शुरू