विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी के उदवतनगर में विदेशी मेहमानों की आमद, आसमां में अठखेलियां

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:30 PM (IST)

बाराबंकी की उदवतनगर झील में विदेशी मेहमान पक्षियों का आगमन हुआ है, जो नवंबर से फरवरी तक यहां प्रवास करते ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. उदवतनगर झील में विदेशी मेहमान पक्षियों का मनमोहक आगमन।

  2. नवंबर से फरवरी तक रहता है इन परिंदों का प्रवास।

  3. उत्तरी अमेरिका, यूरोप, साइबेरिया से आते हैं ये पक्षी।

राहुल जायसवाल, दरियाबाद (बाराबंकी)। उदवतनगर झील विदेशी मेहमानों से चहक रही है। कई देशों से आए परिंदों ने यहां ठिकाना बनाया है। चार माह का प्रवास और फिर कुटुंब के साथ यह पक्षी अपने वतन को लौट जाएंगे। नवंबर के पहले सप्ताह से ही यहां पर विदेशी परिदों का डेरा देखा जा रहा है। आसमां में परिंदे पर खोल कर उड़ान भर रहे हैं। इनकी आमद से झील का दृश्य खुशनुमा है। आसमान में अठखेलियां और जमीन पर उतरना और फिर कलरव करते हैं। कई देशों से सैकड़ों पक्षी यहां पहुंच चुके हैं।

दरियाबाद की उदवतनगर झील का रकबा करीब तीन सौ बीघे का है। नमी और दलदली भूमि होने के साथ यह विदेशी पक्षियों की पसंद बना हुआ है। सर्दी की आहट के साथ आमद साइबेरियन पक्षियों की शुरू होती है। करीब हजारों किलोमीटर दूर उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अलास्का से पक्षी आते हैं।

लद्दाख से डुबडुबी, चीन, मध्य एशिया से सिलेटी सवन, दक्षिण साइबेरिया से लालसिर बत्तख, यूरोप व एशिया से पिनटेल, उत्तरी यूरोप से गढ़वाल नोकड़ब,आस्ट्रेलिया से काकटियल, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में पाई जाने वाली मलार्ड, पिनटेल, ब्लू थ्रोट, सफेद खंजन पहुंचते हैं।

नवंबर में पक्षी आते है और फरवरी तक रुकते है। मौसम की करवट महसूस होते ही गर्मी से पहले अपने घर लौट जाते हैं। जानकार बतातें हैं कि सर्द मौसम में कुछ चिड़ियां बच्चों को जन्म देती है। फरवरी में उन्हें अपने साथ उड़ा ले जाती है। जो बच्चे उड़ने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए पक्षी मार्च तक रुकते हैं।

यहां से आते मेहमान परिंदे
चीन, तिब्बत,लद्दाख,मध्य एशिया,दक्षिण साइबेरिया,उत्तर साइबेरिया,यूरोप,उत्तर एशिया,उत्तर यूरोप,पूर्वी साइबेरिया से डुबडुबी, सिलेटी सवन, लालसिर बतख, सींखपर बतख, बुखर बतख, छोटी मुर्गाबी, पियासन बतख, छोटा सूरमा चौबाहा, गैडवाल पक्षी आते हैं।

मजबूत होती याददाश्त, नहीं भूलती जन्म स्थान
गैडवाल, पिनटेल, पियासन आदि साइबेरियन पक्षियों की याददाश्त काफी मजबूत होती है। यहां तैनात रहे रेंजर मोहित श्रीवास्तव बतातें हैं कि यह जहां पहली बार आती हैं, वहां हर बार आती हैं। जहां जन्म लेती हैं, उसे अपना ननिहाल मान कर वापस आती जरूर है। इनके आने से स्पष्ट है कि वहां का इको सिस्टम बेहतर है। और बेहतर के लिए प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी: ओमान में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 95 हजार की ठगी, बंधक बनाकर चरवाए जानवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।