बाराबंकी: ओमान में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 95 हजार की ठगी, बंधक बनाकर चरवाए जानवर
मोहम्मदपुर खाला के मो. गुफरान को ओमान में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर इस्लाम ने 95 हजार रुपये ठग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
संवाद सूत्र, सूरतगंज (बाराबंकी)। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 95 हजार रुपये ठगने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहम्मदपुर खाला के फूलपुर निवासी मो. गुफरान ने बुढ़नापुर निवासी इस्लाम पर आरोप लगाया है कि उसने ओमान में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 95 हजार रुपये लिए थे।
आरोप है कि ओमान पहुंचने पर उसे अच्छी नौकरी के बजाय जानवर चराने के काम में लगा दिया गया। यही नहीं, उसे करीब दो महीने तक एक कमरे में रखा गया। किसी तरह परिवारजन के प्रयास से वह वापस भारत लौट सका। गुफरान का कहना है कि वापस आने के बाद जब उसने आरोपित से अपने रुपये मांगे तो वह पहले टालमटोल करता रहा।
अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमित सिंह भदौरिया ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।