बाराबंकी में पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार मां-बेटे को तीन डंपरों ने रौंदा, मौके पर मौत
बाराबंकी में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मिट्टी खनन में लगे तीन डंपरों ...और पढ़ें
-1794876762775_m.webp)
शव विच्छेदन गृह में आक्रोशित लोगों से बात करते पुलिसकर्मी
HighLights
बाराबंकी में पुलिस चौकी के सामने मां-बेटे को डंपरों ने रौंदा।
हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने एक डंपर पकड़ा, परिवारजनों ने कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। मिट्टी खनन में चल रहे डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरे मां बेटे को तीन डंपर रौंदते हुए फर्राटा भरते निकल गए। मां बेटे के शरीर के चीथड़े उड़ गए और सड़क खून से लथपथ हो गई। आसपास लोग यह भयावह दर्दनाक हादसा देख सकते में आ गए।
हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर तेज रफ्तार तीन डंपर एक बाइक पर सवार मां-बेटे को पीछे से रौंदते हुए निकल गए। मां-बेटे दोनों की दर्दनाक मौत कोठी थाना के भानमऊ पुलिस चौकी सामने हो गई। बेटा आठ दिन पूर्व बीमारी से मृत अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने मां के साथ अवसानेश्वर जा रहे थे। हादसे के बाद परिवारजन आक्रोशित हो उठे।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक डंपर को पकड़ा और अन्य पर कार्रवाई का आश्वास दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
जैदपुर के पारादीपू निवासी वृद्ध शर्मावती वर्मा अपने 35 वर्षीय पुत्र सर्वेश के साथ अवसानेश्वर जा रही थीं। कोठी में पुलिस चौकी के सामने व गंगागंज मोड़ के करीब पीछे से आ रहे डंपर रौंदते हुए निकल गए दोनों की मौके पर मौत हो गई और उनके शव क्षतविक्षत हो गए। मृतक के परिवारजन का आरोप है कि एक के बाद एक तीनों डंपर रौंदते हुए निकले।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक सर्वेश के भाई चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह मां के साथ अवसानेश्वर जा रहा था। रास्ते में डंपर ने पीछे से रौंद डाला।
किसी ने वाहनों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। पोस्टमार्टम हाउस में सपा विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत पहुंचे और पीड़ित परिवारजन का ढांढस बंधाया। मृतक के भाई चंद्र प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और एक एक डंपर को पकड़ा जा सका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।