डेढ़ महीने बाद बाराबंकी में दिखा तेंदुआ, खेत से जंगल की ओर भागते वीडियो वायरल; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे
बाराबंकी के शरीफाबाद जंगल में करीब डेढ़ माह से तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है, जिसका ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

HighLights
ग्रामीणों ने खेत से जंगल की ओर भागते तेंदुआ का वीडियो बनाया।
वन विभाग ने शरीफाबाद जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए, कांबिंग जारी।
डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सूचना देने की अपील की।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। शरीफाबाद के घने जंगल में करीब डेढ़ माह से तेंदुआ की मौजूदगी की सोमवार को पुष्टि हो गई। उसे खेत से जंगल की ओर कुलाचे भरते देख ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए वीडियो बनाया। गांव के रामजीत ने तेंदुआ का वीडियो दिखाया और उसे इंटरनेट पर प्रसारित भी किया। वन टीम ने जंगल की सीमा पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं। पगचिन्ह तलाश रही टीम ने कांबिंग कर रही है।
माह अगस्त के आखिरी सप्ताह से शरीफाबाद जंगल में तेंदुआ की आहट मिली थी। बेसहारा गोवंश, नीलगाय और आबादी में बंधे बछड़े सहित बंदर व अन्य जानवरों का शिकार और हमला किया। वन टीम ने जंगली जानवर बताया। ग्रामीणों के दबाव पर जंगल में बकरी बांधकर पिंजरा भी रखा। रविवार को गांव की महिलाओं और रामजीत ने तेंदुआ को भागते देखा। वन टीम को बताया तब सक्रियता बढ़ी।
तेंदुआ का न करें पीछा, दें सूचना : डीएफओ
डीएफओ आकाश दीप बधावन ने बताया कि निगरानी के साथ 24 घंटे कांबिंग के आदेश दिए हैं। ट्रैप कैमरे से तेंदुआ की गतिविधियों की निगरानी होने लगी है। रैपिड रिस्पांस टीम भी अलर्ट है। ग्रामीणों से अकेले खेत या वन क्षेत्र किनारे न जाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- केशव ग्रीन सिटी मामला: सीतापुर में नदी की जमीन में बसाई कॉलोनी, अब अधिकारियों की जवाबदेही भी होगी तय
पालतू पशुओं को सुरक्षित बाड़े में बांधने को कहा है। तेंदुआ दिखने पर उसका पीछा, घेराव या पथराव न करें और भीड़ न लगाएं। शांत रहते हुए पीछे हटकर तत्काल वन विभाग के कंट्रोल नंबर 7839334338, 7839434879 05248-222526 या 351161 पर सूचना दें।
