बाराबंकी के क्यामपुर से निकलेगी शिक्षा की नई रोशनी, बच्चों को मिलेगा सपनों का स्कूल
बाराबंकी के क्यामपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल संविलयन स्कूल बनेगा, जो ग्रामीण बच्चों को प्री-नर्सरी से इंटरमीडिएट तक आधुनिक शिक्षा देगा। 30 नवंबर को भूमि पूजन के साथ इस शिक्षा केंद्र का शिलान्यास होगा, जिससे क्षेत्र में शैक्षिक सुविधाएं बढ़ेंगी।
-1795856772781_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
क्यामपुर में 25 करोड़ का मुख्यमंत्री मॉडल संविलयन स्कूल बनेगा।
प्री-नर्सरी से इंटरमीडिएट तक आधुनिक शिक्षा, एक छत के नीचे।
30 नवंबर को भूमि पूजन, बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य।
राहुल जायसवाल, रियाबाद (बाराबंकी)। क्यामपुर अब दरियाबाद का सिर्फ गांव नहीं, बल्कि शिक्षा के नए केंद्र के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ से अधिक रकबे में बनने वाला मुख्यमंत्री माडल संविलयन स्कूल न सिर्फ क्यामपुर, बल्कि आसपास के ग्रामीण और तराई क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं दे सकेगा। यह बच्चों के सपनों को पंख देने में कारगर साबित होगा।
गांव में इसकी सौगात राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मेहनत का परिणाम है। यह विद्यालय जल्द ही आकार लेने जा रहा है। 30 नवंबर को भूमि पूजन के साथ ही इसकी आधार शिला राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के साथ रखेंगे। इसमें एक ही छत के नीचे प्री नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई हो सकेगी।
दरियाबाद में शिक्षा की बड़ी परियोजना की सौगात मिलने की उम्मीद पिछले वर्ष जग गई थी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के प्रस्ताव पर भूमि तलाशी गई। क्यामपुर में स्कूल के पास छह एकड़ भूमि चिह्नित होने के साथ प्रक्रिया तेज हुई। राज्यमंत्री की मेहनत का परिणाम रहा कि सरकार ने क्यामपुर में प्री नर्सरी से इंटरमीडिएट तक मुख्यमंत्री माडल संविलयन विद्यालय बनाएं जाने की स्वीकृति मिल गई। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को नामित किया गया।
मानचित्र व मिट्टी टेस्टिंग काम पूर्ण हो चुका है। अगस्त में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माण के लिए 25 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद शेष अभिलेख कार्रवाई पूर्ण हुई। यह स्कूल दरियाबाद के अलावा पूरेडलई, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर समेत अन्य इलाकों के बच्चों के सपनों को पंख देगा। यहां उनके भविष्य को गढ़ा जाएगा। 30 नवंबर को अब भूमि पूजन के साथ शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित है। जिसके बाद निर्माण शुरू हो सकेगा।
यह होंगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री मॉडल संविलयन स्कूल में प्री नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी। यहां अंग्रेजी माध्यम की आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, साइंस, रोबोटिक्स व कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, मिनी स्टेडियम आदि सुविधाओं से लैस होगा।साथ ही तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का काम होगा।
गांव में अब तक योजना
क्यामपुर में मनरेगा से बाबा काशीदास मॉडल अमृत सरोवर, ओपन जिम, उद्यान, खेल मैदान आदि बड़ी परियोजनाएं हैं। अमृत सरोवर पूरे जिले में अलग पहचान बनाएं हुए हैं। राज्य स्तर पर सराहा जा चुका है।
'शिक्षा क्षेत्र में दरियाबाद के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।तराई समेत ग्रामीण इलाके के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक ही क्षत के नीचे मिल सकेगी। प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधाओं से यह लैस रहेगा।'- सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री,खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति।