कचनापुर को लील गई घाघरा
बाराबंकी : घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 38 सेंटी अभी भी ऊपर बह रही है। नदी की कटान जारी
बाराबंकी : घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 38 सेंटी अभी भी ऊपर बह रही है। नदी की कटान जारी है। कचनापुर गांव का वजूद नदी की धारा में समा गया है। गांव के 141 परिवार बेघर होकर पलायन को विवश हुए हैं। जिन घरों को बनाया था उन्हें अपने ही हाथों से तोड़कर उसका मलबा दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं।
कचनापुर गांव की सैरूल निशा, मो. सलीम, मो. नईम व मो.कासिम आदि ने बताया कि दूसरे स्थान पर बसाने के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक जमीन का चिन्हीकरण नहीं किया गया है।
मैदान में हुई नमाज : कचनापुर गांव की मस्जिद नदी में समा जाने के बाद शुक्रवार को नमाज मैदान में हुई। मौलाना मो. सलीम व हाफिज नसीम के साथ एक सैकड़ा लोगों ने नमाज अदा की।
एसडीएम ने बांटे लंच पैकेट : शुक्रवार को हेतमापुर तटबंध पर बसे बाढ़ पीड़ितों को एसडीएम अभय कुमार पांडेय व तहसील दार सुरेश राय ने लंच पैकेट बटवाएं।