विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में पांच बच्चों की मां को लेकर भागा तीन बच्चों का बाप, आठ बच्चे कर रहे माता-पिता का इंतजार

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:46 PM (IST)

Mother Of five Children Fled: नगदी और जेवरात गायब होने का भी आरोप लगा है। इन आठ बच्चों के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

दोनों अपना-अपना घर छोड़कर फरार,  आठ बच्चे कर रहे इनके लौटने का इंतजार

दोनों अपना-अपना घर छोड़कर फरार, आठ बच्चे कर रहे इनके लौटने का इंतजार

HighLights

  1. 16 दिन से फरार प्रेमी जोड़े का न तो पुलिस पता लगा पा नही, न घर के लोगों को जानकारी 

  2. करवाचौथ से पहले लखनऊ से सटे जिले में बड़ा कांड 

  3. सात दिन से फरार दोनों के फोन बंद होने से पुलिस के सामने भी संकट

  4. दोनों अपने-अपने घर से जेवर और नकदी लेकर हुए फरार

जिला संवाददाता, बाराबंकी : राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में करवा चौथ से पहले बड़ा कांड हो गया है। यहां पांच बच्चों की महिला को तीन बच्चों के युवक से प्रेम हो गया। इनका प्यार इतनी परवान चढ़ा कि दोनों अपना-अपना घर छोड़कर फरार हो गये। अब आठ बच्चे इनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस भी इनका पता नहीं लगा पा रही है।

बाराबंकी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां को लेकर तीन बच्चों का बाप भाग गया है। आठ मासूम बच्चे घर लौटने की गुहार लगा रहे हैं। नगदी और जेवरात गायब होने का भी आरोप लगा है। इन आठ बच्चों के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है। पिता के जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई और स्कूल से नाम कटने की नौबत आ गई है। नीलम के बच्चे भी अपनी मां की राह देख रहे हैं।

पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ आठ अक्टूबर को लापता 

बाराबंकी के नवाबगंज तहसील क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करवाचौथ से पहले पांच बच्चों की मां नीलम अपने प्रेमी तीन बच्चों के पिता ⁠अमित गुप्ता के साथ आठ अक्टूबर को लापता हो गई है। नीलम के पति अनिल कुमार अपने पांच बच्चों के साथ बेहद परेशान हैं। सेल्समैन का काम करने वाले अमित गुप्ता के तीन बच्चे अपनी मां अनीता देवी के साथ पिता के लौटने का राह देख रहे हैं।

आठ मासूम बेहद परेशान

दोनों के जाने से आठ मासूम बेहद परेशान हैं। इनके भरण-पोषण और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। दोनों परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि वे घर से नकदी और जेवरात भी लेकर गए हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। जिससे पुलिस को सर्विलांस में परेशानी आ रही है। स्थानीय स्तर के साथ इनके रिश्तेदारों के घर पर भी पता लगाया जा रहा है। बाराबंकी के नवाबगंज तहसील के कोतवाली नगर और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़े प्रकरण में पुलिस की ओर से पड़ताल तेज कर दी गई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर के अंकित गुप्ता (35 वर्ष ) और पांच बच्चों की मां जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की नीलम कुमारी फरार है। अंकित गुप्ता सेल्समैन का काम करता है। वह बाइक से दुकानों पर सामान पहुंचता है। उसका विवाह 15 वर्ष पहले अनी ता देवी (33 वर्ष) से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है, जबकि सबसे छोटा पुत्र महज एक वर्ष का है।

दोनों की लव स्टोरी ऐसे शुरू हुई

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र नीलम कुमारी का विवाह अनिल कुमार (33 वर्ष) से हुआ था। नीलम घर पर किराने की दुकान चलाती हैं। अनिल एक फैक्ट्री में काम करता है। दोनों के पांच बच्चे हैं। इनका सबसे छोटा बेटा तीन वर्ष का है। नीलम की दुकान में अंकित गुप्ता भी सामा न देने का काम करता था। इनके बीच लगातार मुलाकात के दौरान धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इनके घरों की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है।

घर से बहाना बना कर दोनों फरार

नीलम आठ अक्टूबर को बैंक में केवाईसी अपडेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी। अंकित पथरी का इलाज कराने का बहाना बनाकर घर से आया। इसके बाद दोनों गायब हो गये। काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों के घर के लोग परेशान हो गया। दोनों का मो बाइल फोन भी बंद है। अंकित घर से 95 हजार रुपये नकद और जेवर भी लेकर गया है।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

दोनों के जाने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के बच्चे इनके वापस आने की गुहार लगा रहे हैं। इसके साथ इनके परिवार वाले कई दिनों से रिश्तेदारों में फोन करके उन्हें खोज रहे हैं। फिलहाल परिवार वालों ने थाने में आवेदन देकर ढूंढने की गुहागुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या हाईवे पर QR बोर्ड गायब, निर्माण लागत और कार्यदायी संस्था की पारदर्शिता पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दुर्गा पूजा के पंडाल में कोबरा सांप का तमाशा दिखाना पड़ा भारी, काटने से पिता-पुत्र की मौत