बाराबंकी में पटाखों की चिंगारी से फीकी पड़ी त्योहार की खुशी, गोला और फुलझड़ी से कई लोग झुलसे
दीपावली पर्व पर बाराबंकी में आतिशबाजी के दौरान कई लोग झुलस गए। गोला, अनार और फुलझड़ी फटने से शिवम, वर्षा ...और पढ़ें
-1794190821609_m.webp)
HighLights
दीपावली पर बाराबंकी में आतिशबाजी से कई लोग गंभीर रूप से झुलसे।
गोला, अनार और फुलझड़ी फटने से हाथ में चोटें आईं।
छह लोग जिला अस्पताल पहुंचे, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजे।
संवादसूत्र, बाराबंकी। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी कई लोगों की खुशियों में खलल बन गई। आतिशबाजी जलाने के दौरान किसी के हाथ में गोला दगा तो किसी के हाथ में अनार फट गया। कोई एक साथ कई फुल झड़ियां जलाकर दिखाने में खुद ही झुलस कर तमाशा बन। इस तरह के कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
माती थाने के मदारपुर खसपरिया के 22वर्षीय शिवम के हाथ में गोला फट गया। हाथ झुलसने से इतनी ज्यादा जलन हो रही थी शिवम रोने कू साथ चिल्ला भी रहा था। वहीं शहर की रहने वाली 29 वर्षीय वर्षा बच्चों के साथ आतिशबाजी जला रही थीं।
एक अनार हाथ में फट गया। इससे हाथ झुलस गया। जैदपुर के बरेहटा गांव के बीरू शुक्ला एक साथ कई फुलझड़ी जलाकर दिखा रहे थे तभी हाथ झुलस गया। इसी तरह तीन और लोग आतिशबाजी से झुलसकर जिला अस्पताल पहुंचे हालांकि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।