दीपावली-छठ पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी; दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग
दीपावली और छठ महापर्व के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिससे दिल्ली, मुंबई और बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दीपावली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़।
दिल्ली, मुंबई, बिहार रूट पर कंफर्म टिकट नहीं।
अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 पार।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। बाराबंकी और लखनऊ होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 पार पहुंच गई है। बाराबंकी जंक्शन से मुंबई के लिए कुल 5 ट्रेनें मिलती हैं, जिसमें 2 डेली हैं।
बाराबंकी से मुंबई जाने वाली ट्रेन 15065 गोरखपुर - पनवेल एक्सप्रेस में नवंबर माह में आरक्षण फुल है। 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, अवध एक्सप्रेस के भी आरक्षण 12 दिसंबर तक आरक्षण फुल हो चुके हैं।
दिल्ली रूट की 15565 वैशाली एक्सप्रेस में नवंबर माह में आरक्षण यात्रियों को नहीं मिल रहा है। इसके अलावा 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 15133 अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 10 दिसबंर से पहले कन्फर्म आरक्षण यात्रियों को नहीं मिल रहा है।
जम्मू जाने वाली 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, सियालदहा एक्सप्रेस में भी आरक्षण अभी से फुल हाे चुका है। दिल्ली के लिए आरक्षण कराने आए धर्मेंद्र पुरी का कहना है कि कई दिनों से आरक्षण करा रहा हूं, लेकिन सीटें अभी से ही ट्रेनों में फुल हो चुकी है।
एसी थ्री में भी 40 से 70 तक वेटिंग चल रही है। मुंबई रूट की पुष्पक और गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल में भी दीपावली से छठ तक सीटें फुल हैं। स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि दीपावली व छठ पर्व के दृष्टिगत ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जिन्होंने पहले आरक्षण कराए थे, उनकी यात्रा ट्रेन से सुगम होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।