यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी में बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया चुनाव जीतने का मंत्र
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने बाराबंकी में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति समझाई।
-1793550672753_m.webp)
सपा के कार्यकाल की आलोचना करते हुए भाजपा की नीतियों और संगठनात्मक शक्ति को जनता तक पहुंचाने पर जोर
HighLights
चुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट पर प्रदीप वर्मा का जोर।
सपा के 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' पर भाजपा का पलटवार।
बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्ययोजना पर बारीकी से काम।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने रविवार को जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि यह चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट का है, इसलिए हर कार्ययोजना पर बारीकी से काम करना होगा।। संगठनात्मक तौर पर जनसंपर्क करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में भी बताया।
राष्ट्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि आमजन को यह बताना होगा, कि सपा ने 2012 से 17 के कार्यकाल में प्रदेश को वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया दिया, जबकि भाजपा ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज दिए। यह भी बताइए कि अखिलेश यादव केवल परिवार के बारे में सोचते हैं।
अब आगे भाजपा की रीति नीति आमजन को बतानी है, कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो बूथ अध्यक्ष को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है। यह सब बताने के लिए मंडल प्रभारियों को विधानसभा स्तर पर प्रवास करना होगा। विधानसभा प्रभारियों को शक्ति केंद्रों पर समय देना है।
क्षेत्रीय मंत्री गौरव भाटिया, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एससी, एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।