'राहुल विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे', विपक्ष की महारैली पर बोले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में विपक्ष की महारैली पर राहुल गांधी को विदेशी ताकतों के इशारे पर काम ...और पढ़ें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
नितिन नवीन ने राहुल गांधी को विदेशी ताकतों का एजेंट बताया।
विपक्ष की महारैली को देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कहा।
बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही विपक्ष की महारैली को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा के रोहतक में बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में , नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष 'लोकतंत्र बचाने' के बहाने देश में अस्थिरता लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वो चुनी हुई सरकार को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।
देश में फैलाई जा रही अराजकता
बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि उनकी पार्टी का यह अभियान देश भर में जानबूझकर फैलाई जा रही अराजकता का जवाब देने के लिए है। मंच पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी विदेशी ताकतों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके इशारे पर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।
जनादेश से बनी है सरकार
उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो अराजकता फैलाते हैं और हाल ही में विदेशों में भी फूट डालने का काम कर रहे हैं। इनके साथी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता 'सत्ता बदलने' की बात करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार जनता द्वारा चुनी हुई है इसे कोई कुछ नहीं कर सकता।
कांग्रेस पर कसा तंज
नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वह लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार कर लेती है। वहीं जब वो हारती है तब वो चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाने लगती है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि कांग्रेस को देश के 1.4 अरब लोगों पर भरोसा नहीं है, तो फिर आप किस पर भरोसा करते हैं? 3 करोड़ घुसपैठियों पर!
राहुल गांधी से सवाल
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि आखिर आपका इरादा क्या है? आप लोकतंत्र को चुनौती क्यों दे रहे हैं? अलग-अलग राज्यों के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीती, तो उसने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है। वहीं, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में हारने के बाद कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।