यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: बाराबंकी में दो बच्चाें के साथ गोमती नदी में कूदी महिला, तीनों की मौत
बाराबंकी में एक महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

संवादसूत्र, जागरण, बाराबंकी। प्रताड़ना से आजिज एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में छलांग दी। तीनों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने सास-ससुर व देवर पर जेवर और पैसे के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कोठी के बिबियापुर निवासी मिथलेश कुमारी के पति की मृत्यु दो वर्ष पहले हो गई थी। करीब तीन माह पहले उसने अपने देवर के साथ शादी कर ली थी। देवर से शादी करने के बाद से ही सास-ससुर व देवर दो लाख रुपये व जेवरात की मांग को लेकर परेशान करने लगे।
कई बार महिला व बच्चों को मारने की धमकी भी दी। प्रताड़ना से आजिज आकर महिला ने अपने बेटे चार वर्षीय अंश व छह वर्षीय सोमनाथ के साथ गुरुवार सुबह औसानेश्वर घाट से गाेमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। असंद्रा पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
