विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अब ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव के विकास की दिशा, बाराबंकी में 'जन योजना अभियान' का खाका तैयार

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:31 PM (IST)

बाराबंकी में पहली बार गांव के निवासियों की योजना के आधार पर विकास किया जाएगा, जिसके लिए शासन ने प्रशासन को ग्रामीणों की योजना पर अमल कराने को कहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रामीणों की योजना पर आधारित होगा गांव का विकास

  2. जन योजना अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना लागू होगी

  3. रोजगार, आय, सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

आशीष सिंह, बाराबंकी। पहली बार गांव के निवासियों की योजना के आधार पर विकास किया जाएगा। शासन ने प्रशासन को ग्रामीणों की योजना पर अमल कराने को कहा है। पंचायत चुनाव न हो पाने से भले ही पंचायतों में प्रशासक तैनात हैं, लेकिन पंचायती राज विभाग प्रशासन ने गांवों में विकास की चिंता तेज कर दी है।

विधान सभा चुनावी वर्ष के चलते जिला प्रशासन से सभी ग्राम पंचायतों में विकास का प्लान मांगा गया है। अब विकास विभाग ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा रही है।

विकास की योजना की बनाए जाने में खास हिदायत यह है कि ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार जाए। यही वजह है कि इसे जन योजना अभियान का नाम दिया गया है।

फिलहाल ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की पहली बैठक दो अक्टूबर को अभियान के मानक तय कर दिए गए थे। अब ग्राम पंचायतों का रोस्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर गांवों में प्रस्तावित विकास कार्यों का खाका तैयार होगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों का अनुमोदन जिलाधिकारी से लिया जाएगा।

इसके लिए डीसी मनरेगा और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट तैयार किया जाएगा। समन्वय से ग्राम पंचायतों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विकास कार्यों की रूपरेखा बन रही है।

जन योजना अभियान के तहत गांवों में रोजगार और आय बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा, मानव विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और सुशासन जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जानी है। ग्राम पंचायत विकास योजना में इन क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। इससे गांवों में विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से कराने और उपलब्ध बजट का बेहतर उपयोग करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के 88 गांवों का होगा विकास, सड़क-नालियों के निर्माण के लिए 62 करोड़ रुपये का बजट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।