विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के 88 गांवों का होगा विकास, सड़क-नालियों के निर्माण के लिए 62 करोड़ रुपये का बजट जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:37 PM (IST)

लखनऊ नगर निगम में शामिल 88 गांवों के विकास के लिए सरकार ने 62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।

लखनऊ नगर निगम। (तस्वीर- फाइल)

लखनऊ नगर निगम। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. 88 गांवों के विकास हेतु 62 करोड़ का बजट जारी।

  2. सड़क और नाली निर्माण से जल निकासी में सुधार होगा।

  3. टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द ही काम होगा प्रारंभ।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। 2020 में नगर निगम सीमा में शामिल हुए 88 गांवों में विकास की गति बढ़ी है। सरकार ने यहां के कुछ वार्डों में सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए 62 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में आठ स्थानों पर सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसमें विभिन्न संपर्क मार्गों और गांवों को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। खरगापुर सरसवां वार्ड में दो स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण होगा, जबकि भरवारा मल्हौर वार्ड में तीन स्थानों पर सड़क और नाली बनाई जाएगी।

सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में पांच स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के कार्य होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में एक स्थान पर सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है।

राजाबिजली पासी द्वितीय वार्ड में पांच स्थानों पर सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा एक स्थान पर आरसीसी डीप ड्रेन और सड़क का निर्माण भी होगा। इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में एक स्थान पर सीसी सड़क और दूसरे स्थान पर आरसीसी नाला बनाया जाएगा।

शारदानगर द्वितीय वार्ड में सीसी सड़क, साइड पटरी और नाली निर्माण का कार्य होगा। वहीं, लालजी टंडन वार्ड में एक स्थान पर और कल्याण सिंह वार्ड में दो स्थानों पर सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।

नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है और जल्द ही काम भी चालू कराया जाएगा। सड़क के साथ ही नालियों को भी शामिल किया गया है, जिससे जलनिकासी हो सके।

नगर निगम में शामिल होने से पहले से उपेक्षित थे। कारण यह कि पंचायती राज विभाग को जब यह जानकारी मिली कि 88 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया जाना है तो उसमें भी ग्राम प्रधानों को विकास का बजट देने से रोक दिया था। यहां विकास की मांग होती रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।