विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरस्कार सूची से बाहर थी पेंटिंग, यूपी में राज्यमत्री ने देखते ही तारीफ की तो फफक कर रो पड़ी छात्रा

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:02 PM (IST)

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाराबंकी में 'विकसित भारत-2047' चित्रकला प्रतियोगिता में एक छात्रा की पेंटिंग की सराहना की। पुरस्कार ...और पढ़ें

राज्यमंत्री से तारीफ सुनते ही रो पड़ी छात्रा।

राज्यमंत्री से तारीफ सुनते ही रो पड़ी छात्रा।

HighLights

  1. राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने छात्रा की पेंटिंग की सराहना की।

  2. पुरस्कार न मिलने पर भी छात्रा शुभि खुशी से रो पड़ी।

  3. मंत्री ने छात्रा को सम्मानित करने का आश्वासन दिया, बाराबंकी।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। जीआईसी के ऑडिटोरिम में सोमवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की खुशी देखकर एक छात्रा फफक कर रो पड़ी।

मौका विकसित भारत-2047 थीम पर आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का था।

पुरस्कारों की घोषणा के बाद अवलोकन के दौरान राज्यमंत्री की नजर प्रतिभा इंटर कॉलेज नरैनी की कक्षा 10 की छात्रा शुभि यादव की बनाई पेंटिंग पर पड़ी और वह खुशी व्यक्त करते हुए तारीफ करने लगे, यह देखकर छात्रा फफक कर रोने लगी, क्योंकि उसका चयन पुरस्कार के लिए नहीं किया गया था।

छात्रा ने पेंटिंग में सभी धर्मों के प्रतीक चिह्न, श्रीराम मंदिर, रोबोटे, सोलर एर्नजी, मिसाइल, अंतरिक्ष की कक्षा में प्रवेश, बुलेट ट्रेन, अत्याधुनिक चिकित्सा के प्रतीकों के साथ बीच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी बनाई थी। मंत्री ने कहा कि आपने बहुत अच्छी पेंटिंग बनाई है, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत आपके विद्यालय जाकर सम्मानित करेंगी।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने जीआइसी के प्रधानाचार्यों को अहम जिम्मेदारी दी, सुनिश्चित कराएंगे ऑनलाइन उपस्थिति