विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदन योजना से चमका श्रीराम जानकी मंदिर, बाराबंकी में पक्के घाट पर होगी छठ पूजा

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:10 AM (IST)

बाराबंकी के कोठीडीह वार्ड में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर वंदन योजना से चमक उठा है।

वंदन योजना से चमका श्रीराम जानकी मंदिर।

वंदन योजना से चमका श्रीराम जानकी मंदिर।

HighLights

  1. श्रीराम जानकी मंदिर वंदन योजना से हुआ कायाकल्प।

  2. रेठ नदी पर बना नया पक्का घाट छठ पूजा हेतु।

  3. 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। शहर के कोठीडीह वार्ड में रेठ नदी के तट पर बना श्रीराम जानकी मंदिर परिसर वंदन योजना से चमक गया है।

खास बात यह है कि रेठ नदी का पक्का घाट भी बनाया गया है, जहां पहली बार रेठ नदी के संपर्क में रहकर श्रद्धालु पूजा करेंगे ।इस बार छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ पारण होगा।

मंदिर नदी की सतह से करीब 15 फीट ऊंचाई पर है। यहां घाट न होने से लोग कुटी परिसर में गड्ढा खोदकर वहां छठ पूजा करते थे। लेकिन अब वंदन योजना के तहत श्रीराम जानकी मंदिर का कायाकल्प करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

नदी पर पक्का घाट भी बना, जहां छठ पूजा की तैयारी चल रही है।स्थानीय निवासी अजय शुक्ला, राम कुमार तिवारी व रमेश का कहना है कि वंदन योजना से मंदिर परिसर संवारने में उदासीन अखाड़ा के संत धर्मेंद्र दास का विशेष सहयोग रहा। उनके सानिध्य में नवरात्र में नौ दिन तक पाठ व हवन हुआ।

छठ पूजा भी अच्छे से मनाई जाएगी।नगर पालिका के ईओ संजय शुक्ल ने बताया कि रेठ नदी के श्रीराम जानकी घाट के अलावा नागेश्वर नाथ सरोवर पर भी छठ पूजा की तैयारी चल रही है। पुलिस लाइन में भी पुलिस परिवार की महिलाएं छठ पूजा करती हैं।

पीएसी परिसर में बने तालाब किनारे भी छठ पूजा होती है। शहर के आसपास वाले क्षेत्र में ढकौली में दो स्थानों पर पूजा होती है। एक तालाब किनारे तथा दूसरा सूतमिल कालोनी और देवा रोड के मध्य वैकल्पिक तालाब बनाकर पूजा करने का है। बाजार में भी छठ पूजा में प्रयोग किए जाने वाले फल आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- छठ का ठेकुआ एनर्जी का भंडार, मौसमी फलों से बढ़ती इम्युनिटी, प्राकृतिक खानपान का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।