विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, बाराबंकी में स्वयं सहायता समूहों को मिलेगी 1000 पक्षियों की इकाई

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:56 PM (IST)

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य पशुधन मिशन के तहत बाराबंकी में मुर्गी पालन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 1000 लो-इनपुट लेयर पक्षियों की इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे अंडा उत्पादन से नियमित आय प्राप्त कर सकें।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. राज्य पशुधन मिशन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

  2. स्वयं सहायता समूहों को 1000 लो-इनपुट लेयर पक्षी इकाई मिलेगी।

  3. महिलाएं अंडा उत्पादन से घर बैठे नियमित आय कमाएंगी।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य पशुधन मिशन में मुर्गी पालन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को एक हजार लो-इनपुट लेयर पक्षियों की इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रत्येक सदस्य को 50 पक्षियों की इकाई से जोड़ने का माडल तैयार किया गया है। इससे महिलाएं घर के पास ही अंडा उत्पादन से जुड़कर नियमित आय प्राप्त कर सकेंगी।

ग्रामीण और व्यावसायिक कुक्कुट उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग गतिविधियां शामिल की गई हैं। इनमें पांच हजार पक्षियों की क्षमता वाली ब्रायलर इकाई, महिला समूहों के लिए एक हजार पक्षियों की लो-इनपुट लेयर इकाई और एक हजार देसी मुर्गियों की इकाई शामिल हैं।

देसी मुर्गी पालन से महिलाओं को कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा, क्योंकि देसी अंडा और मांस की बाजार में अच्छी मांग है। पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अंडा और मांस उत्पादन से जोड़कर अतिरिक्त आय का स्रोत तैयार करना है।

महिला समूहों के माध्यम से उत्पादन को संगठित करने और बाजार तक पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। समूहों के माध्यम से महिलाएं चारा, दवा, टीकाकरण और विपणन में एक-दूसरे की मदद कर सकेंगी।

योजना में जापानी बटेर, गिनी फाउल, बतख और टर्की पालन भी शामिल है। बटेर और गिनी फाउल के लिए दो-दो हजार, बतख के लिए एक हजार और टर्की के लिए दो हजार पक्षियों की न्यूनतम इकाई निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी जिलेवासियों को खुशखबरी: प्राधिकरण में शामिल होंगी 402 ग्राम पंचायतें, अवैध प्लाटिंग पर लगेगी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।