विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं नीलगाय से टकराई बाइक, कहीं आमने-सामने भिड़े वाहन; बाराबंकी में सड़क हादसों में एक की मौत, 15 घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:16 AM (IST)

बाराबंकी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। लोनी कटरा में दहिला के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन श्रमिक लखनऊ से घर लौट रहे थे। हादसे में भितरी गांव निवासी लवलेश की मौत हो गई। शिवप्रसाद और रामकेवल घायल हो गए। तीनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां लवलेश को मृत घोषित किया गया। शिवप्रसाद को जिला चिकित्सालय से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। घटनास्थल पर श्रमिक की बाइक मिली है।

फतेहपुर कोतवाली के खेरिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सीतापुर के थानगांव के चकदहा निवासी कर्मवीर चौहान (30), थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी मुमताज (35) और मजहरूल (50) घायल हो गए। हादसे में कर्मवीर का पैर कटकर अलग हो गया। तीनों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां से कर्मवीर और मुमताज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं बसारा गांव के मोड़ पर देवा मेला से लौट रहे जफरपुर निवासी मनीष कुमार (20), लालपुर निवासी अमर सिंह (22) और फैजापुर निवासी दीपक कुमार (24) घायल हो गए। सीएचसी से मनीष और अमर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तेलवाय गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में अंदीपुर निवासी छविराज और शिवम, तेलवाय निवासी मिश्रीलाल और सिद्धौर निवासी अभिषेक घायल हो गए। सभी को सीएचसी सूरतगंज से मिश्रीलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर गुलाम रसूल घायल हो गए। सीएचसी में भर्ती कराया गया।

मसौली नयागांव के पास गोंडा-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और महिंद्रा सुपरो हाफ डाले की आमने-सामने टक्कर हो गई। लखनऊ निवासी चालक मोहम्मद आदिल गोंडा से बाराबंकी आ रहे थे। टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आदिल अंदर फंस गए। मशक्कत के बाद बाहर निकल पाए। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं कोठी के बेदियामऊ गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक मो. असद घायल हो गए। सीएचसी कोठी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से सीने में मार ली गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।