विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में मातम में बदली शादी की खुशियां, हादसे ने छीनीं जिंदगी

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:53 AM (IST)

बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दलसिंहपुर निवासी गया प्रसाद यादव ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे ने खुशियां मातम में बदलीं।

  2. गया प्रसाद यादव की इलाज के दौरान मौत, चार मृतक।

  3. 22 नवंबर को बहन की शादी थी, घर में पसरा सन्नाटा।

संवाद सूत्र, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। जिस घर में चंद दिन बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं और बहन की डोली उठने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब अपनों को खोने का मातम पसरा है। एक दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दलसिंहपुर निवासी गया प्रसाद यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने भोर में अंतिम सांस ली।

इस हादसे में पहले ही गांव के तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी है। गया प्रसाद की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। सबसे दुखद बात यह है कि आगामी 22 नवंबर को परिवार में उनकी बहन की शादी होनी है। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों के आने और खुशियों के बीच नई जिंदगी की शुरुआत के सपने संजोए जा रहे थे।

मृतक अनिल यादव और गया प्रसाद के पिता सगे भाई हैं। दोनों परिवार एक साथ शादी की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन एक सड़क हादसे ने सबकुछ बदल दिया। जिस आंगन में मंगलगीत गूंजने थे, वहां अब अपनों की याद में सिसकियां सुनाई दे रही हैं। शादी की खुशियों पर हादसे ने ऐसा ग्रहण लगाया कि पूरा गांव गमगीन है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में 17 नवंबर से परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 3.50 लाख बच्चे होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।