बाराबंकी में ड्यूटी के लिए वर्दी पहनते समय हार्ट अटैक आने से दरोगा की हुई मौत, मार्च 2027 में होने वाले थे रिटायर
बाराबंकी में ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे दारोगा गणेश दत्त की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे मार्च ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दारोगा गणेश दत्त की बाराबंकी में हार्ट अटैक से मौत।
ड्यूटी के लिए वर्दी पहनते समय सीने में उठा तेज दर्द।
मार्च 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, प्रयागराज के निवासी।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। मंगलवार भोर ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे दारोगा को सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने आसपास सो रहे पुलिसकर्मियों को जगाकर अपनी परेशानी बताई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन प्रतिसार निरीक्षक को बताकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके सेवानिवृत के मात्र चार माह बचे थे। हृदयाघात से उनकी मौत की खबर मृतक के परिवारजन को दी गई। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले दारोगा गणेश दत्त पुलिस लाइन में तैनात थे। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि उनकी ड्यूटी रोज सुबह छह बजे पुलिस लाइन के गेट पर लगती थी।
मंगलवार को भी वह रोज की तरह सुबह करीब चार बजे उठे थे। इसके बाद योग और पीटी की। नित्य क्रिया पूरी करने के बाद नहाकर वर्दी पहन रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने बैरक आसपास सो रहे पुलिसकर्मियों को आवाज देकर जगाया।
सूचना मिलने पर पहुंचे प्रतिसार निरीक्षक बिना देरी किए अपनी कार से तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रतिसार निरीक्षक के अनुसार गणेश दत्त मार्च 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मौत की सूचना प्रयागराज में रह रहे परिवारजन को दे दी गई है। परिवार के बाराबंकी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।