विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं के लिए 3.19 करोड़ से बनेगा हॉस्टेल, 3200 स्क्वायर फीट एरिये में निर्माण शुरू

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:03 PM (IST)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत कर अब कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए अलग आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। बाराबंकी में 3.19 करोड़ रुपये की लागत से 3200 वर्गफीट में दो मंजिला छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा 9-12 की छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा।

  2. बाराबंकी में 3.19 करोड़ रुपये से नया छात्रावास निर्माण।

  3. 3200 वर्गफीट में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किए जाने के साथ ही छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। अब कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को विद्यालय परिसर में बने अलग छात्रावास में रहने की सुविधा मिलेगी।

अभी तक छात्राएं जिस भवन में पढ़ाई करती थीं, वहीं आवासीय व्यवस्था थी। नई व्यवस्था में पढ़ाई और आवास के लिए अलग-अलग भवन तैयार किए जा रहे हैं।

सूरतगंज ब्लाक के बरैया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में 3.19 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 3200 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस छात्रावास के लिए बजट भी आवंटित हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। इससे उच्चीकृत विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहले कक्षा आठ तक की पढ़ाई और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध थी। उच्चीकरण योजना के तहत अब इन विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित की जानीं हैं। बड़ी कक्षाओं की छात्राओं के लिए अतिरिक्त आवासीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में अलग छात्रावास बनाए जा रहे हैं।

दूरदराज के गांवों से आने वाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवास की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही विद्यालय के शैक्षिक भवन और छात्रावास की व्यवस्थाएं भी अलग रहेंगी।

यह भी पढ़ें- देवीपाटन में CM योगी: मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, गायों को चारा खिलाकर बच्चों को बांटी चॉकलेट

जिला समन्वयक पुनीत त्रिपाठी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण के तहत छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 3.19 करोड़ रुपये का बजट मिला है। छात्रावास को बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।