देवीपाटन में CM योगी: मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, गायों को चारा खिलाकर बच्चों को बांटी चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उन्होंने मंदिर परिसर में गायों को गुड़-दलिया खिलाया।

गायों की चारा खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा की।
उन्होंने मंदिर परिसर में गायों को गुड़-दलिया खिलाकर गोसेवा की।
बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उन्हें चॉकलेट वितरित की।
संवादसूत्र, बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गर्भ गृह में मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, फूल माला भी चढ़ाया।
देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महांत मिथलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महांती रवींद्र दास एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास के साथ मंदिर परिसर व सूर्यकुंड का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम ने मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचे। वहां गायों को गुड़ दलिया व चारा खिलाकर गोसेवा की। गोसेवकों से गायों का हालचाल पूछा।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखकर कुछ बच्चे उनके पास पहुंचे। सीएम ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और चाकलेट थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भवनियापुर हेलीपैड पहुंचकर वाराणसी के लिए उड़ान भरी।
मुख्यमंत्री बीते शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटाप वितरण के बाद दोपहर लगभग ढाई बजे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। ब्रह्मलीन महांत महेंद्र नाथ योगी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के बाद मंदिर परिसर में रात विश्राम किया।
यह भी पढ़ें- KNIT की बड़ी उपलब्धि: रिसर्च पेपर देश के शीर्ष तीन में शामिल, मिलेगा 30 लाख का रियल टाइम सिमुलेटर
इससे पूर्व सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, इकौना विधायक राम फेरन पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू आदि से औपचारिक भेंट की। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया।
छावनी बना रहा तुलसीपुर
सीएम करीब 22 घंटे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रहे। इस दौरान तुलसीपुर छावनी में तब्दील नजर आया। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर स्थित हेलीपैड से देवीपाटन मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में आमजन का पूजन-अर्चन सामान्य रहा।